एसबीआई कार्ड ने खुशियां अनलिमिटेड कैंपेन के साथ की फेस्टिव ऑफर की शुरुआत
भोपाल। एसबीआई कार्ड ने खुशियाँ अनलिमिटेड कैंपेन की शुरुआत के साथ भोपाल सहित पूरे देश में फेस्टिव सीजन के लिए कई तरह के रोमांचक ऑफर्स पेश किए हैं। ग्राहक देश के टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के शहरों सहित 2900 से ज़्यादा शहरों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर मर्चेंट की ओर से दिए जाने वाले 1,250 से ज़्यादा ऑफर्स, कैशबैक और तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं।
ये फेस्टिव ऑफर्स घरेलू सामानों, मोबाइल, लैपटॉप, फैशन, फर्नीचर, गहने, ई-कॉमर्स और किराना जैसे सभी प्रमुख श्रेणियों पर लागू हैं। ज्यादा कीमत वाली खरीदारी को कार्डधारकों के लिए अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से, एसबीआई कार्ड ने ईएमआई को ध्यान में रखकर कई मशहूर ब्रांड्स के सहयोग से कई ऑफर भी पेश किए हैं।
एसबीआई कार्ड अपने प्रमुख भागीदार ब्रांड्स से खरीदारी पर इंस्टेंट डिस्काउंट का बहुत ही रोमांचक ऑफर दे रहा है, जिसमें अमेजऩ, रिलायंस रिटेल ग्रुप, मैक्स, रेमंड्स, मोंटे कार्लो और इसी तरह के कई दूसरे ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा, एसबीआई कार्ड की ओर से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मोबाइल और लैपटॉप जैसी लोकप्रिय श्रेणियों में ईएमआई को ध्यान में रखकर ऑफर की पेशकश की गई है, जिनमें 27.5फीसदी तक की तत्काल छूट भी शामिल है।

