अमेजन ने ग्राहकों को दिया 100 करोड़ रु. से अधिक का जीएसटी लाभ
भोपाल। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के तहत, ग्रेट सेविंग्स सेलिब्रेशन जीएसटी बचत उत्सव स्टोरफ्रंट ने विक्रेताओं को उपकरणों, फैशन, रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य श्रेणियों में ग्राहकों को कुल 100 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी बचत मिला। इस शॉपिंग फेस्टिवल ने अमेजन की पहुंच और डिलीवरी की रफ्तार भी दर्शाई। जहां पहले 24 घंटों में किए गए 40 फीसदी ग्राहक ऑर्डर पूरे देश में उसी दिन या अगले दिन डिलीवर कर दिए गए। सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही भारत के 100 फीसदी सेवा योग्य पिन कोड से ग्राहकों ने अमेजन इन पर ऑर्डर दिए, जिससे त्यौहार की खुशियां पूरे भारत के घर-घर तक पहुंच गईं।
अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहाकि विक्रेताओं को सहयोग देने और उन्हें सरकारी सुधारों के अनुरूप बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हमने 22 सितंबर से नई जीएसटी दरों पर सुगम बदलाव सुनिश्चित किया। टूल्स, टैक्स कोड्स के ऑटोमैटिक अपडेट, बदलावों पर मास्टरक्लास और अन्य माध्यमों से हमने लाखों विक्रेताओं को सक्षम बनाया कि वे आसानी से ग्राहकों तक जीएसटी लाभ पहुंचा सकें।
अमेजन-पे ने लांच किया पेमेंट्स का ए टू जेड
मुंबई। अमेजन-पे ने आज एक बदला हुआ पेमेंट इंटरफेस पेश किया है जो सभी पेमेंट मोड्स को एक जगह लाता है। यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, अमेजन पे बैलेंस और अमेज़न पे लेटर और सभी पेमेंट ज़रूरतों के लिए अंतिम डेस्टिनेशन बन जाता है। नए फीचर्स में पर्सनलाइज़्ड रिवॉर्ड्स शामिल हैं जो हर ट्रांज़ैक्शन पर अधिकतम वैल्यू दिलाते हैं और एक यूनिफाइड डैशबोर्ड है जिससे सभी बिल और सब्सक्रिप्शन को रिमाइंडर्स और ऑटो-पे ऑप्शंस के साथ एक जगह मैनेज किया जा सकता है। अमेज़न पे के सीईओ विकास बंसल ने कहाकि पेमेंट्स का ए टू जेड’ के साथ, अमेज़न पे ही एकमात्र पेमेंट ऐप है जिसकी आपको ज़रूरत है, जो आपके रोज़मर्रा के आदर्श साथी में बदल जाता है. हमने शॉपिंग, बिल पेमेंट्स, स्कैन एंड पे, ट्रैवल बुकिंग्स और पर्सनलाइज़्ड रिवॉर्ड्स को एक शक्तिशाली इंटरफ़ेस में एकीकृत किया है।

