एवीएस न्यूज .भोपाल

हनुमान भक्त मंडल एवं अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा 21 दिसंबर को नारसिहंगढ़  में स्थित प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सयोंजक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि गुफा मंदिर लालघाटी से सुबह 9बजे वातानुकूलित बस द्वारा प्रस्थान करेगी।

श्री हनुमान गढ़ी नारसिहंगढ़ में ध्वज यात्रा निकाली। जो कि श्री हनुमान जी को अर्पण किया जाएगा। कई वर्षों से अधिक प्राचीन श्री हनुमान गढि़ मंदिर नारसिहंगढ़ में श्री हनुमान जी की  ज्ञान,बुद्धि,भक्ति, बल का अद्भुत संगम है। हनुमान जी के दर्शन करने मात्र से मनुष्य के सभी संकट पल में दूर हो जाते है। नरसिंहगढ़ का हनुमान मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो भगवान हनुमान को समर्पित है।

यह मंदिर लगभग 300 साल पुराना है और मुगलकालीन समय में बनाया गया था। मंदिर की वास्तुकला और श्रद्धा दोनों ही भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है ।