अमेजन प्राइम ने 2025 में भारत में ग्राहकों के लिए बचत के साथ सबसे तेज़ डिलीवरी दी
एवीएस न्यूज. बेंगलुरु
अमेजन ने आज घोषणा की कि 2025 प्राइम सदस्यों के लिए अब तक का सबसे तेज़ डिलीवरी वाला साल रहा। इस दौरान 55 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की डिलीवरी उसी दिन या अगले दिन की गई, जो साल-दर-साल आधार पर 40% की बढ़ोतरी है। भारत में प्राइम सदस्यों ने 2025 में औसतन अपनी सालाना प्राइम मेंबरशिप की कीमत से दो गुना से अधिक की बचत की, जिससे यह साफ होता है कि प्राइम देशभर के ग्राहकों को कितना ज्यादा फायदा देता है। प्राइम के टॉप 10% सदस्यों ने अपनी मेंबरशिप फीस से आठ गुना से ज्यादा की बचत की।
भारत में प्राइम ग्राहकों को Amazon.in पर खरीदारी करते समय फ्री और तेज़ डिलीवरी के साथ-साथ कई रिवॉर्ड्स, एक्सक्लूसिव डील्स, ऑफर्स और कैशबैक के ज़रिए और भी ज़्यादा बचत करने में मदद कर रहा है। तेज़ डिलीवरी और बढ़िया डील्स के अलावा प्राइम मेंबरशिप कई और फायदे भी देती है—नए प्रोडक्ट लॉन्च पर जल्दी एक्सेस, प्राइम वीडियो पर पुरस्कार विजेता शो और फिल्में, अनलिमिटेड म्यूजिक स्ट्रीमिंग, रोमांचक गेमिंग से जुड़े फायदे और पढ़ने के लिए चुना हुआ कंटेंट।
अमेजन को भारत के नॉन-मेट्रो शहरों से 70% से ज्यादा नए प्राइम मेंबर साइन-अप मिल रहे हैं। प्राइम सदस्य, नॉन-प्राइम ग्राहकों की तुलना में पांच गुना ज्यादा बार खरीदारी करते हैं। अमेजन बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कुछ हिस्सों में अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सर्विस अमेजन नाऊ भी दे रहा है, जिसमें कुछ ही मिनटों में डिलीवरी होती है। प्राइम सदस्य इस सर्विस का इस्तेमाल शुरू करने के बाद तीन गुना ज्यादा बार खरीदारी करने लगते हैं।
अमेजन इंडिया में प्राइम के डायरेक्टर और हेड, अभिनव अग्रवाल ने कहा, “हमारे ग्राहक हमारे हर काम के केंद्र में हैं और यह देखना हमारे लिए गर्व की बात है कि प्राइम उनके रोज़मर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। चाहे आखिरी समय की जरूरत हो, पहले से प्लान की गई खरीदारी हो या पूरे परिवार के लिए मनोरंजन—प्राइम को स्पीड, बेहतरीन वैल्यू और सुविधा देने के लिए बनाया गया है। हम अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए इनोवेशन करते रहने और देशभर में तेज़ डिलीवरी, बेहतरीन डील्स व सबसे बड़े चयन तक पहुंच, ज्यादा कंटेंट और मनोरंजन विकल्पों के साथ ऐसे एक्सक्लूसिव फायदे देने को लेकर उत्साहित हैं, जो Prime सदस्यों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को और भी आसान और फायदेमंद बनाते हैं।”
प्राइम की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे अमेजन का अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी नेटवर्क में लगातार निवेश है, जिससे पूरे भारत में ग्राहकों को बेहतर स्पीड और ज्यादा विकल्प मिल सकें। भारत में सबसे सुरक्षित, तेज़ और भरोसेमंद ऑपरेशंस नेटवर्क बनाने की प्रतिबद्धता के तहत अमेजन इंडिया ने 2025 में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया। इस निवेश का उपयोग ऑपरेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और बेहतर बनाने, कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई में सुधार लाने तथा ऑपरेशंस नेटवर्क के लिए नए टूल्स और टेक्नोलॉजी विकसित करने में किया जा रहा है।
अमेजन प्राइम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह हर दिन आपकी जिंदगी को बेहतर बनाए, क्योंकि इसमें बेस्ट शॉपिंग, बचत और मनोरंजन—तीनों एक ही मेंबरशिप में मिलते हैं। भारत में प्राइम सदस्यों को चुनिंदा शहरों में अमेजन नाऊ के जरिए मिनटों में डिलीवरी मिलती है, 10 लाख प्रोडक्ट्स पर फ्री अनलिमिटेड सेम-डे डिलीवरी, 40 लाख प्रोडक्ट्स पर नेक्स्ट-डे डिलीवरी और 20,000 से ज्यादा टॉप-सेलिंग प्रोडक्ट्स पर 4 घंटे में डिलीवरी की सुविधा मिलती है। प्राइम सदस्यों को अमेजन नाऊ पर खरीदारी करने पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलते हैं, जैसे 99 रुपये की खरीदारी पर फ्री डिलीवरी और 1,399 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 200 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक। इसके अलावा उन्हें एक्सक्लूसिव डील्स, शॉपिंग इवेंट्स पर जल्दी पहुंच, प्राइम डे का एक्सक्लूसिव एक्सेस, प्राइम वीडियो पर अनलिमिटेड एक्सेस, अमेजन म्यूजिक पर बिना विज्ञापन के अनलिमिटेड एक्सेस, प्राइम रीडिंग के तहत 3,000 से ज्यादा किताबें, मैगज़ीन और कॉमिक्स पढ़ने की सुविधा और प्राइम गेमिंग के जरिए हर महीने फ्री इन-गेम बेनिफिट्स मिलते हैं। प्राइम सदस्य अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से Amazon.in पर की गई हर खरीदारी पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक भी कमाते हैं।
भारत में कोई भी व्यक्ति 1,499 रुपये में वार्षिक प्राइम मेंबरशिप लेकर अमेज़न प्राइम से जुड़ सकता है, जिसमें शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के सभी फायदे मिलते हैं। इसके अलावा 799 रुपये में प्राइम लाइट उपलब्ध है, जिसमें पूरे शॉपिंग लाभ और सीमित प्राइम वीडियो सुविधाएं मिलती हैं। या 399 रुपये की प्राइम शॉपिंग एडिशन उन ग्राहकों के लिए है, जो केवल शिपिंग और शॉपिंग से जुड़े लाभ चाहते हैं। प्राइम से जुड़ने के लिए amazon.in/prime पर विज़िट करें।

