सी-लैब  स्टार्टअप्स ने सीईएस 2026 में जीते 17 इनोवेशन अवॉर्ड

एवीएस न्यूज.गुरुग्राम 
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज घोषणा की कि वह सीईएस 2026 दुनिया की सबसे बड़ी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी प्रदर्शनी—में अपने सी-लैब  कार्यक्रम के समर्थन वाले नए प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप्स को प्रदर्शित करेगा। यह प्रदर्शनी 6 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। इन स्टार्टअप्स के नवाचार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और डिजिटल हेल्थ जैसे क्षेत्रों में हैं।
सीईएस 2026 में सैमसंग एक समर्पित सी-लैब  एग्ज़ीबिशन ज़ोन संचालित करेगा, जो वेनेशियन एक्सपो के यूरेका पार्क में स्थित होगा। यह क्षेत्र सीईएस का स्टार्टअप हब है, जहां सी-लैब  से जुड़े स्टार्टअप्स अपनी नवीन तकनीकों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर के वाइस प्रेसिडेंट और प्रमुख ब्युंग चुल ली ने कहा,“सीईएस, सी-लैब   स्टार्टअप्स के लिए नवाचार को परखने और वैश्विक विकास को गति देने का एक अहम मंच है। इस वर्ष क्षेत्रीय स्टार्टअप्स की बढ़ी भागीदारी सी-लैब  इकोसिस्टम के निरंतर विस्तार को दर्शाती है।

सी-लैब  आउटसाइड: 15 स्टार्टअप्स जिनमें एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल हेल्थ शामिल हैं
इस साल सी-लैब  में 15 स्टार्टअप्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के 'सी-लैब  आउटसाइड' प्रोग्राम द्वारा सीधे तौर पर तैयार किए गए आठ स्टार्टअप, सैमसंग फाइनेंशियल नेटवर्क्स द्वारा संचालित 'सैमसंग फाइनेंशियलसी-लैब  आउटसाइड' के चार स्टार्टअप, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आंतरिक वेंचर प्रोग्राम सी-लैब  इनसाइड' के दो स्टार्टअप और एक ऐसा स्टार्टअप शामिल है जिसे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और डेगू क्रिएटिव इकोनॉमी इनोवेशन सेंटर ने मिलकर तैयार किया है।


क्षेत्रीय स्टार्टअप्स की रिकॉर्ड भागीदारी
साल 2023 से सैमसंग ने 'सी-लैब  आउटसाइड' का विस्तार कोरिया के डेगू और ग्वांगजू शहरों के साथ-साथ ग्योंगबुक प्रांत में भी किया है। यह प्रोग्राम आशाजनक स्टार्टअप्स की पहचान करता है और क्षेत्रीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए उन्हें सहायता देता है। इसके तहत स्टार्टअप्स को काम करने के लिए जगह, विशेषज्ञों की सलाह और सैमसंग व उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ काम करने के अवसर दिए जाते हैं। इससे स्टार्टअप्स को सियोल जैसे बड़े शहर में जाए बिना बढ़ने का मौका मिलता है और स्थानीय स्तर पर नए आविष्कारों को बढ़ावा मिलता है। 
अब तक इस पहल के माध्यम से 40 क्षेत्रीय स्टार्टअप्स को मदद दी जा चुकी है, जो भविष्य के बड़े वैश्विक 'यूनिकॉर्न' बनने की नींव रख रहे हैं। सीईएस 2026 में डेगू, ग्वांगजू और ग्योंगबुक के सात स्टार्टअप भाग लेंगे, जो सीईएस में क्षेत्रीय स्टार्टअप्स की अब तक की सबसे बड़ी मौजूदगी होगी।
क्षेत्रीय स्टार्टअप्स की उपलब्धियां जारी हैं
क्षेत्रीय स्टार्टअप्स की सफलता लगातार बढ़ रही है। ग्योंगबुक के एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग स्टार्टअप 'रेपला' को उसके 'पूरी-चेकर' डिवाइस के लिए 'सीईएस 2026 इनोवेशन अवार्ड' मिला है, जो प्लास्टिक के मिश्रण के अनुपात का विश्लेषण करता है। रेपला के सीईओ डोंग-यून सियो ने कहा कि “एक क्षेत्रीय स्टार्टअप के लिए सैमसंग जैसी वैश्विक कंपनी के साथ सहयोग करना एक बहुत ही बढिय़ा अवसर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्लास्टिक रीसाइक्लिंग एक वैश्विक चुनौती है और सीईएस अंतरराष्ट्रीय बाजार के अवसरों को तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।”