मुंबई। रियलमी ने रियलमी पी4 सीरीज पेश करते हुए दो बेहतरीन स्मार्टफोन रियलमी पी4 प्रो और रियलमी पी4 लांच किए। इन स्मार्टफोंस में फ्लैगशिप इनोवेशन दिए गए हैं।

यह सीरीज़ ऑलराउंडर फीचर्स के साथ ड्युअल चिप पॉवर्ड परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसमें प्रो-गेड की इमेजिंग, सिनेमेटिक डिस्प्ले और पूरे दिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बैटरी दी गई है। पी4 प्रो और पी4 खास भारत के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। ये अपनी श्रेणी के हर स्मार्टफोन से बेहतर हैं और 20,000 रुपए से कम मूल्यवर्ग में अब तक के सबसे अच्छे स्मार्टफोन हैं।