सैमसंग इनोवेशन कैंपस में तकनीकी कौशल सीख रहे युवाओं को योगी ने सम्मानित किया
एवीएस न्यूज. गुरुग्राम
भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपनी प्रमुख टेक एजुकेशन पहल, सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी), में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत गोरखपुर में 1600 युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित थे, जिन्होंने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा और डिजिटल समावेशन में इस पहल के योगदान की सराहना की। भारत सरकार के स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप, सैमसंग इनोवेशन कैंपस युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डेटा, और कोडिंग व प्रोग्रामिंग में आवश्यक कौशल से लैस करता है।
सैमसंग इनोवेशन कैंपस कंपनी का प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम है और फिलहाल यह 10 राज्यों में फैला हुआ है। इसका लक्ष्य 2025 में देशभर में 20 हजारर छात्रों को कौशल प्रदान करना है जो पिछले वर्ष की तुलना में इसमें छह गुना की वृद्धि दिखाता है। राष्ट्रीय स्तर पर, इस पहल में 44 फीसदी महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली है, जो समावेशी और समान कौशल पर सैमसंग के ध्यान को दर्शाती है। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष 5000 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, और यह राष्ट्रीय लक्ष्य का लगभग 25 फीसदी है।

