एवीएस न्यूज.नई दिल्ली


भारत की प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा  ने अपनी एंड ऑफ रीजन सेल (ईओआरएस ) के 24वें एडिशन की घोषणा कर दी है। यह सेल 29 मई से शुरू होगी, जबकि वीआईपी ग्राहकों को 28 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस बार ईओआरएस  में 60 लाख से अधिक फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगे। सेल के जरिए मिंत्रा देश में फैशन और लाइफस्टाइल ईकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ उभरते ब्रांड्स को भी बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।  इस एडिशन में हजारों ग्लोबल, घरेलू और होमग्रोन डी2सी ब्रांड्स हिस्सा लेंगे। इनमें 15,000 से अधिक उभरते ब्रांड शामिल हैं, जबकि करीब 5,000 ब्रांड पहली बार ईओआरएस  का हिस्सा बनेंगे। 
  
इस बार ई.ओ.आर.एस में हिस्सा लेने वाले हजारों ब्रांड्स में ग्लोबल, डोमेस्टिक और होमग्रोन डी2सी ब्रांड शामिल हैं। साथ ही, 15,000 उभरते हुए ब्रांड, जिनमें ई.ओ.आर.एस में पहली बार हिस्सा ले रहे 5,000 ब्रांड शामिल हैं, मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और पूरे देश में पहुँच की मदद से भारत के करोड़ों ग्राहकों तक पहुँचेंगे। ई.ओ.आर.एस उनके विकास में मुख्य भूमिका निभाता रहेगा और उभरते हुए ब्रांड्स को ज्यादा विज़िबिलिटी, नए सेलेक्शन लॉन्च और कैटेगरी विस्तार के माध्यम से ज्यादा मांग आकर्षित करने में मदद करेगा।

 ब्रांड एपरेल, फुटवियर, एक्सेसरीज़ आदि में लगभग 13 लाख स्टाईल पेश करेंगे। इन ब्रांड्स को मिंत्रा की आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा सर्च एवं शॉपिंग इनसाईट्स मिलेंगी, जिससे वो ट्रेंड्स और डिमांड पैटर्न को समझ पाएंगे। उन्हें सिंप्लीफाईड परफॉर्मेंस डैशबोर्ड मिलेगा। साथ ही, एक समर्पित पार्टनर सपोर्ट टीम ब्रांड्स को मिंत्रा पर अपना ई-कॉमर्स व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
 
इस बार ई.ओ.आर.एस में ग्राहकों को हजारों इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और होमग्रोन ब्रांड्स के 6 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे। वो फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल में अनेकों प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस एडिशन में मेन्स कैज़्युअल वियर, वीमेंस एथनिक वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, वर्कवियर, स्पोर्ट्स फुटवियर, एक्सेसरीज़ और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर की काफी मांग रहेगी क्योंकि यह कलेक्शन गर्मियों के सीज़न, ट्रैवल, वर्क, कॉलेज, वैडिंग और होलिडे-स्टाईल अपग्रेड से प्रेरित होगा।