एवीएस न्यूज.भोपाल
 बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एवं रिटायर्ड एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एमपी एवं सीजी यूनिट) की भोपाल में ऐतिहासिक वार्षिक आम बैठक संपन्न। भोपाल बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एवं रिटायर्ड एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एमपी एवं सीजी यूनिट) की 9वीं वार्षिक आम बैठक आज भोपाल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष कॉम. एके. वत्सल ने की। मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पेंशनभोगियों के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।

महासचिव कॉम. अभय वर्मा ने बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों का zगत करते हुए वर्तमान बैंकिंग परिदृश्य और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चुनौतियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सभा को संबोधित करते हुए कॉम. पी.एस. पाटकी (अध्यक्ष – रिटायरीज फेडरेशन) एवं कॉम. हरविंदर सिंह (महासचिव - बीओआई रिटायरीज फेडरेशन) ने पेंशन अपडेटेशन की प्रगति, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में कमी के प्रयासों तथा अधिकारी वर्ग से जुड़े लंबित न्यायालयीन मामलों की जानकारी दी।

बैठक में कॉम. पट्टनायक (जोनल मैनेजर, बीओआई भोपाल), सुबोथ कुमार (डीजीएम, भोपाल), कॉम. कुलदीप स्वर्णाकर (महासचिव, बीओआई वर्किंग यूनिट), कॉम. विकास पांडे, कॉम. एस. सोमानी एवं कॉम. विश्वजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज कॉन्फेडरेशन के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी सहभागिता कर अपना समर्थन प्रदान किया।