पाटिल ऑटोमेशन को मिला 10.82 करोड़ रु. का बड़ा ऑर्डर
पुणे। पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड ने एक भारतीय कॉर्पोरेट ग्राहक से 10.82 करोड़ (सभी करों और शुल्क सहित) का ऑनसाइट असेंबली लाइन इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट के लिए परचेज ऑर्डर प्राप्त होने की घोषणा की है।
इस परियोजना में फ्रंट एक्सल ट्यूब ओवरहेड स्ट्रक्चर के साथ एक्स वाई रेल स्ट्रक्चर, योक प्रेसिंग टू गेज और वेल्डिंग सेल का डिजाइन, विकास, निर्माण, फैब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन शामिल है, जिसे 15 फरवरी 2026 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।
पाटिल ऑटोमेशन लिमिटेड के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक, मनोज पाटिल ने कहाकि यह नवीनतम ऑर्डर कंपनी की टर्नकी प्रोजेक्ट्स की बढ़ती पाइपलाइन में इजाफा करती है, जिससे यह कस्टमाइज्ड ऑटोमेशन सिस्टम्स के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करती है ,जो सटीकता, उत्पादकता और स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देते हैं।
इस ऑर्डर के साथ, पाटिल ऑटोमेशन की सक्रिय ऑर्डर बुक अब 140 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है, जो कंपनी की मजबूत विकास गति और विभिन्न उद्योगों में ओईएमएस सप्लायर्स से बढ़ती मांग को दर्शाती है।

