स्कैपिया ने मध्य प्रदेश इकोटूरिज्म बोर्ड अपनी प्रमुख लीप ईयर पहल के पहले चैप्टर को लॉन्च करने के लिए मध्य प्रदेश इकोटूरिज्म बोर्ड से साझेदारी की
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
स्कैपिया, भारत के अग्रणी ट्रैवल फिनटेक प्लेटफॉर्म, ने मध्य प्रदेश इकोटूरिज्म बोर्ड और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ साझेदारी में अपनी प्रमुख लीप ईयर पहल के पहले चैप्टर को लॉन्च किया। इसके तहत, लोगों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 दिन बिताने का मौका मिलेगा जहां उन्हें वन्यजीव संरक्षण का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। यह पहल चार महाद्वीपों में एक साल चलने वाली लंबी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।
स्कैपिया के फाउंडर और सीईओ अनिल गोटेटी ने कहा, “मध्य प्रदेश इकोटूरिज्म बोर्ड के साथ सतपुड़ा में लीप ईयर के पहले चरण को लॉन्च करने के लिए साझेदारी करना एक अविश्वसनीय शुरुआत है। यह एक उद्देश्यपूर्ण साझेदारी है – जो उस यात्रा का जश्न मनाती है जिससे बदलाव आता है और युवा भारतीयों को जिज्ञासा, सहानुभूति और एक इरादे के साथ दुनिया की खोज करने में मदद मिलती है।”
दो विजेता, अन्नपूर्णा मड्डी और तनुका अग्रवाल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 दिन बिताएंगी, जो भारत के सबसे जैव-विविध परिदृश्यों में से एक है, जहां वे सोहागपुर, पिपरिया और पचमढ़ी में स्थानीय समुदायों और वन विभाग के साथ काम करेंगी।
उनका कार्यक्रम MSTrIPES ऐप का उपयोग करके फील्ड पैट्रोल में शामिल होना, वन्यजीव जनगणना, कंजर्वेशन प्रयासों का अध्ययन, स्वैच्छिक गांव पुनर्वास, मानव-वन्यजीव संघर्ष को खत्म करना, और अन्य समुदाय-नेतृत्व वाले पहलों को शामिल करता है। यह अनुभव भारत के वन पारिस्थितिक तंत्रों को बनाए रखने वाले कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करता है और स्कैपिया के इस विश्वास को दिखाता है कि सार्थक यात्रा इस बारे में नहीं है कि आप कहां जाते हैं, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को कैसे आकार देती है।
मध्य प्रदेश इकोटूरिज्म बोर्ड के एडिशनल पीसीसीएफ एंड सीईओ एल कृष्णमूर्ति ने कहा, “मध्य प्रदेश में भारत में सबसे अधिक संख्या में टाइगर रिजर्व हैं, और ऐसी पहलें जंगली अनुभवों के बारे में जागरूकता और रुचि पैदा करती हैं। हम स्कैपिया के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं और यात्रियों को उनके अनुभव के माध्यम से सीखने, योगदान देने और आगे बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च, लीप ईयर स्कैपिया की जुनून से प्रेरित प्रमुख पहल है। साल भर चलने वाला यह कार्यक्रम यात्रियों को चार महाद्वीपों की यात्रा पर लेकर जाएगा – जिसमें उन्हें विविध संस्कृतियों, पारिस्थितिक इकोसिस्टम और समुदायों का अनुभव कराया जाएगा जोकि जिज्ञासा और संबंध को प्रेरित करते हैं।
लीप ईयर पहल को देशभर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 70% आवेदक 30 वर्ष से कम आयु के थे, जो एक उभरती पीढ़ी को दिखाता है। ये सभी यात्रा को सीखने और बदलाव लाने के माध्यम के रूप में देखते हैं। फाइनलिस्टों का मूल्यांकन यात्रा और संस्कृति लीडर्स की जूरी द्वारा किया गया, जिसमें शेफ सारा टॉड, स्टोरीटेलर गौरव शर्मा, और सोलो ट्रैवलर आकांक्षा मोंगा शामिल थे। जैसे-जैसे स्कैपिया की लीप ईयर पहल आगे बढ़ेगी, आगामी चैप्टर्स महाद्वीपों में जारी रहेंगे और यह खोज, सीखने और उद्देश्य के साथ चीजों को एक्स्प्लोर करने की यात्राओं का जश्न मनाएंगे।

