15 अधिकारियों के तबादले, जोन में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का जिम्मा
प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारियों को जोन में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बनाया

 

एवीएस न्यूज, भोपाल।
न​गर निगम की अतिक्रमण शाखा में सोमवार को ​बड़ा फेरबदल किया गया। अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी और विधानसभावार अतिक्रमण अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। अधिकांश अधिकारियों का कद घटा दिया गया। विधानसभावार प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारियों को अब केवल जोन में प्रभारी सहायक स्वास्यथ्य अधिकारी बनाया गया है।
निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रीतेश गर्ग प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी गोविंदपुरा से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-1, अरिवंद चौधरी प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी दक्षिण-पश्चिम को प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-8, जितेंद्र शर्मा प्रभारी केंद्रीय भंडार शाखा से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-9, वासुदेव उदेनिया प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-21 से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-10, अमन पाल स्वास्थ्य विभाग जोन-13 से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-11, रमाकांत यादव प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-19 से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-18, मधुसूदन तिवारी प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-18 से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-19, विशाल माहेश्वरी स्वास्थ्य विभाग जोन-21 से प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-21 का प्रभारी बनाया गया है। 


विधानसभावार अतिक्रमण अधिकारियों को इधर से किया उधर
शैलेंद्र भदौरिया अतिक्रमण अधिकारी दक्षिण-पश्चिम एवं नरेला विधानसभा से प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी गोविंदपुरा एवं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा, श्रष्टि भदौरिया अतिक्रमण अधिकारी मध्य विधानसभा से प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी हुजूर विधानसभा, रविंद्र यादव प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-8 से प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी मध्य विधानसभा, सुभम गौर कार्यालयीन कार्य से सहायक अतिक्रमण अधिकारी मध्य विधानसभा, महेश गौहर प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी जोन-1, 20 एवं उत्तर विधानसभा से प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी उत्तर विधानसभा, बलवीर मलिक प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-9 से प्रभारी अतिकमण अधिकारी नरेला विधानसभा का प्रभार दिया गया है। 


नासिर खान को नाइट इंचार्ज अतिक्रमण अधिकारी का जिम्मा
नगर निगम में मुख्यालय की अतिक्रमण शाखा में लंबे समय से पदस्थ नासिर खान को रात्रिकालीन अतिक्रमण अमले का प्रभारी बनाया गया है।