सिल्वर कंज्युमर ने किया 1,400 करोड़ रु.के आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल
मुंबई सिल्वर कंज़्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 1,400 करोड़ रुपए के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। इस पेशकश में 1,000 करोड़ रुपये तक का नया इश्यू और 400 करोड़ रुपए तक का ऑफर शामिल है। कंपनी ने गुजरात के राजकोट में 1,38,821 वर्ग मीटर में सिंगल-लोकेशन और वर्टिकली इंटीग्रेटेड विद्युत उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और कृषि उपकरणों का संयंत्र स्थापित किया है। 31 मार्च 2025 तक, कंपनी की स्थापित क्षमता पंप और मोटरों के लिए 24,00,000 यूनिट, पंखों के लिए 72,00,000 यूनिट, लाइटिंग उत्पादों के लिए 2,19,00,000 यूनिट और कृषि उपकरणों के लिए 72,000 यूनिट है।

