टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नेक्सॉन प्योर+ पीएस, कीमत सिर्फ 9.59 लाख रुपये
पेट्रोल और ट्विन सिलेंडर आईसीएनजी वेरिएंट्स में सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, साथ में भारत का सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट डीजल पावरट्रेन भी उपलब्ध
एवीएस न्यूज . मुंबई
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी), जोकि भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव निर्माता है, ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा नेक्सॉन का नया वेरिएंट “नेक्सॉन प्योर+ पीएस” लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख (दिल्ली) रखी है। खास बात यह है कि यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है, जो 10 लाख रूपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ फीचर ऑफर करती है।
कंपनी की मजबूत मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, नई टाटा नेक्सॉन प्योर+ पीएस भारत के सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट डीजल पावरट्रेन (एमटी और एएमटी) के साथ उपलब्ध होगी। वहीं पेट्रोल (एमटी और एएमटी) और ट्विन सिलेंडर आईसीएनजी (एमटी) वेरिएंट्स में सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा, "वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और पूरे वित्त वर्ष 2026 में देश की नंबर-1 एसयूवी रहने वाली नेक्सॉन आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। 10 लाख से ज्यादा के मजबूत परिवार के साथ, नेक्सॉन हर कीमत पर ग्राहकों को एक बेहतरीन ऑल-राउंड पैकेज देने के लिए जानी जाती है।
10 लाख रुपये से कम कीमत में भारत का पहला पैनोरमिक सनरूफ देने वाला नया प्योर+ पीएस वेरिएंट इसकी मजबूती को और बढ़ाता है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक — चारों पावरट्रेन विकल्प देने वाली भारत की इकलौती एसयूवी के रूप में नेक्सॉन लगातार अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है।"
भारतीय सड़कों पर 10 लाख टाटा नेक्सॉन के मील के पत्थर का जश्न मनाते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी), जो भारत की एक अग्रणी ऑटोमोटिव निर्माता है, ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा नेक्सॉन का नया वेरिएंट "नेक्सॉन प्योर+ पीएस" लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये (दिल्ली) रखी है। खास बात यह है कि यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है, जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ फीचर ऑफर करती है और इस बेहद पसंदीदा फीचर को ज्यादा ग्राहकों की पहुंच के भीतर लाती है।
कंपनी की मजबूत मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, नई टाटा नेक्सॉन प्योर+ पीएस भारत के सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट डीजल पावरट्रेन (एमटी और एएमटी) के साथ उपलब्ध होगी। वहीं पेट्रोल (एमटी और एएमटी) और ट्विन सिलेंडर आईसीएनजी (एमटी) वेरिएंट्स में सेगमेंट का सबसे पावरफुल 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा।
अपने शानदार कूपे-स्टाइल डिजाइन, बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग और ऑल-राउंड पैकेज के दम पर टाटा नेक्सॉन लगातार भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी बनी हुई है। नई नेक्सॉन प्योर+ पीएस इसके आकर्षण को और बढ़ाती है और ग्राहकों को कम कीमत में आराम, आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव का शानदार मेल देती है। 10 लाख रुपये से कम कीमत में भारत का पहला वॉइस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम और खुला अहसास देता है, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के साथ 26.03 सेमी हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, शानदार ऑडियो अनुभव के लिए 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए गाइडलाइंस और सेंसर के साथ एचडी रियर-व्यू कैमरा, बेहतर विजिबिलिटी के लिए ऑटो एलईडी हेडलैम्प्स, बदलते मौसम में सुविधा के लिए रेन-सेंसिंग फ्रंट और रियर वाइपर्स, लंबी यात्राओं को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल, आधुनिक लुक देने वाले एलईडी टेल लैम्प्स, सुविधा और व्यावहारिक उपयोग के लिए ऑटो-फोल्डिंग इलेक्ट्रिक ओआरवीएमएस ।
वेरिएंट ईएसपी (एक्सशोरूम, दिल्ली)
पेट्रोल एमटी 9.59 लाख रूपये
पेट्रोल एएमटी 10.14 लाख रूपये
ट्विन सिलिंडर आइसीएनजी एमटी 10.39 लाख रूपये
डीज़ल एमटी 10.54 लाख रूपये डीज़ल
एएमटी 11.19 लाख रूपये

