अध्यक्ष आनंद सोनी के नेतृत्व में 10 नंबर मार्केट व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियो ने महापौर को किया सम्मान
भोपाल। भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 में पूरे भारत वर्ष में मध्यप्रदेश ने साफ सफाई में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पुरस्कार जीते है । हमारे झीलों के शहर भोपाल ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है । यह हम सब भोपाल वासियो के लिए गर्व का क्षण है ।भोपाल को दूसरा स्थान दिलाने के लिए भोपाल की महापौर मालती राय एवं उनकी नगर निगम की पूरी टीम के साथ भोपाल की जनता भी बधाई की पात्र है ।
10 नंबर मार्केट व्यापारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आनंद सोनी , ओम साहू, ब्रज जोहरी, मुकेश जैन, सुनील बतरा,आतम तलरेजा सुमित अग्रवाल, अमित केसवानी, सुबोध साहू ,गुड्डू कामदार प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में महापौर से सौजन्य भेट करके उनको बधाई दी।
महापौर ने कहा कि यह पुरस्कार 10 नंबर मार्केट के व्यापारियों के सहयोग से प्राप्त हुआ है 10 नंबर मार्केट के सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया और 10 नंबर मार्केट के विकास एवं सुंदरता के लिए मुझसे जो भी बनेगा वह में करुंगी।

