डब्लूडी पर्पल लेकर आ रहा है भारत में स्मार्ट सर्वियलेंस रिवॉल्यूशन
नई दिल्ली। वेस्टर्न डिजिटल की डब्लूडी पर्पल और डब्लूडी पर्पल प्रो ड्राईव भारत में स्मार्ट सिटी सर्वियलेंस ईकोसिस्टम के विकास में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ये शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 24/7 वीडियो रिकॉर्डिंग, रियल टाईम एनालिटिक्स और दीर्घकालिक डेटा रिटेंशन संभव बनाती हैं। 2015 में स्मार्ट सिटीज़ मिशन की शुरुआत ने भारत में शहरों के संचालन और नागरिक सेवाओं की आपूर्ति में परिवर्तन ला दिया। आज तक 1.47 लाख करोड़ के निवेश के साथ 8,075 परियोजनाओं में से 7,380 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, एआई-इनेबल्ड क्राईम मॉनिटरिंग और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट शामिल हैं, जो सभी वीडियो सर्वियलेंस पर आधारित हैं।
ओवैस मोहम्मद, डायरेक्टर सेल्स - मिडिल ईस्ट एशिया एवं इंडिया, वेस्टर्न डिजिटल के अनुसार स्टैंडर्ड कंज़्यूमर या एंटरप्राईज़ ड्राईव्स से अलग डब्लूडी पर्पल ड्राईव विशेषत: लगातार वीडियो कैप्चर की मांग को पूरा करने के लिए बनाई गई हैं। स्मार्ट शहरों में सर्वियलेंस सिस्टम बिना रुके लगातार काम करते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में डेटा वॉल्यूम का निर्माण होता है। यह डेटा कैप्चर होकर बेहतर एंड्योरेंस और विश्वसनीयता वाली डब्लूडी पर्पल ड्राइव्स पर स्टोर हो जाता है, तथा जरूरत पड़ने पर बिना किसी फ्रेम लॉस या डिग्रेडेशन के उपलब्ध हो जाता है।
ये ड्राईव ऑल-फ्रेम एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बनाई गई हैं, जिससे ज्यादा सुगम रिकॉर्डिंग और प्लेबैक संभव होता है। यह 64 कैमरों तक और 32 एआई स्ट्रीम्स तक से एक साथ मिलने वाले इनपुट को सपोर्ट करता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विशेषता है क्योंकि स्मार्ट सर्वियलेंस सिस्टम चेहरे की पहचान, भीड़ की निगरानी, और प्रेडिक्टिव पुलिसिंग जैसी एप्लीकेशंस के लिए रियल-टाईम एनालिटिक्स को इंटीग्रेट करता है।
भारत में वीडियो सर्वियलेंस बाजार 2030 तक 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाने का अनुमान है, जिसे जनता के बीच सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता और इंटैलिजेंट सिस्टम्स से बढ़ावा मिलेगा। डब्लूडी पर्पल अपने स्टोरेज सॉल्यूशंस द्वारा इस विस्तार में मदद करेगा। ये स्टोरेज सॉल्यूशंस न केवल उच्च क्षमता के हैं, बल्कि ट्रैफिक केंद्रों, सार्वजनिक पार्कों या महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न वातावरणों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हैं।
इन स्टोरेज सॉल्यूशंस की दूसरी मुख्य विशेषता इनका दीर्घकालिक डेटा रिटेंशन है। स्मार्ट सिटी में नियामक मानकों का अनुपालन करने के लिए कई फुटेज को हफ्तों या महीनों तक सुरक्षित रूप से स्टोर करके रखना होता है। डब्लूडी पर्पल ड्राईव रिटेंशन की इस जरूरत को पूरा करने के लिए बनाई गई हैं। ये तफ्तीश या कानूनी उपयोग के लिए वीडियो आर्काईव्स को लंबे समय तक सुरक्षित रूप से स्टोर करके रख सकती हैं।

