स्कोडा ऑटो ने रिफ्रेश्ड और अपग्रेडेड नई कुशक लांच की
एवीएस न्यूज.मुंबई
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने कुशाक फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. कार पांच वेरिएंट्स- क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में आती है. इसमें 1 लीटर का टीएसआई और 1.5 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है.
अपडेटेड कुशाक में पूरे लाइनअप में वैल्यू को बेहतर किया गया है. कुशाक फेसलिफ्ट में कंपनी ने ज्यादा फीचर्स जोड़े हैं, बेहतर सेफ्टी इक्विपमेंट्स को इस्तेमाल किया है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर काम किया है.
नई कुशाक 10.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसमें आपको 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. वहीं 1 लीटर वाले इंजन का टॉप मॉडल 16.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में आता है. कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 12.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहाकि स्कोडा में हमारा मिशन यूरोपियन टेक्नोलॉजी को सबके लिए उपलब्ध कराना और इसे ज्यादा कस्टमर्स के लिए आसान बनाना है।

