बेंगलुरु। दुनिया का पहला स्मार्ट किचन अप्लायंस रोटिमैटिक  अब भारत में आधिकारिक तौर पर लांच हो गया है। अपने नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल ‘रोटिमैटिक नेक्स्ट’ के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में कदम रखा है। सिंगापुर में मुख्यालय रखने वाली इस कंपनी ने अब अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बैंगलोर–मैसूर क्षेत्र में स्थापित किया है, जो भारत समेत वैश्विक बाजारों की ज़रूरतें पूरी करेगा।

रोटिमैटिक की शुरुआत वर्ष 2008 में प्रणोति नागरकर और ऋषि इसरानी ने की थी। आज यह अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मध्य पूर्व और अन्य देशों में 1 लाख से अधिक घरों तक पहुंच चुका है और अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा रोटियां इसके माध्यम से बन चुकी हैं।