वर्तमान में संयुक्त उद्यम संयंत्र में 4 जीप और 3 टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स तैयार किए जा रहे हैं
एवीएस न्यूज. पुणे 
स्टेलैंटिस, एक प्रमुख वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माता, और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारत की अग्रणी कार और एसयूवी निर्माता, ने अपने 50:50 संयुक्त उद्यम, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (FIAPL) के माध्यम से सफल साझेदारी के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर दोनों कंपनियों ने आज एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य भारत और विदेशों में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन के क्षेत्रों में आगे सहयोग के अवसर तलाशने है।

 
इस सफल साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए और स्टेलैंटिस की वैश्विक विशेषज्ञता तथा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की गहन स्थानीय क्षमताओं का लाभ उठाते हुए, FIAPL ने मैन्युफैक्चरिंग, पावरट्रेन और सप्लाई चेन में मजबूत क्षमताएँ विकसित की हैं, जिससे भविष्य में सहयोग बढ़ाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।


इस माइलस्टोन और आगे के अवसर पर बात करते हुए, *स्टेलैंटिस एशिया पैसिफिक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ग्रेगॉयर ओलिवियर* ने कहा; “FIAPL इस बात का प्रमाण है कि दो मजबूत संगठन मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, हम क्षेत्र में भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और सतत विकास को समर्थन देने हेतु साझेदारी को आगे विकसित करने पर केंद्रित हैं।”
*शैलेश चंद्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर & सीईओ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स* ने कहा; “FIAPL के माध्यम से स्टेलांटिस के साथ हमारी साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों और एक समान दृष्टिकोण पर आधारित एक दीर्घकालिक सहयोग की मजबूती को दर्शाती है। हम आने वाले वर्षों में स्टेलांटिस के साथ इस संबंध को और गहरा करने की उम्मीद करते हैं।