•    मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के कारण एबिटिडा सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 386 करोड़ रुपए हो गया
एवीएस न्यूज. मुंबई
 न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की एक प्रमुख बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी पूर्व में रणनीतिक क्षमता विस्तार पर अपनी प्रगति जारी रखे हुए है, साथ ही वडराज सीमेंट सुविधाओं में प्रोजेक्ट का काम भी ट्रैक पर है, जिसमें क्लिंकर यूनिट और ग्राइंडिंग यूनिट्स का ऑपरेशन वित्तवर्ष 27 की तीसरी तिमाही से शुरू होने वाले चरणों में करने की योजना है। ये प्रयास और पहलें न्युवोको की कुल सीमेंट क्षमता को -35 एमएमटीपीए तक पहुंचाती हैं, जिससे यह लंबे समय के लिए भारत में पांचवें सबसे बड़े सीमेंट ग्रुप के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता है।
तिमाही के शुरुआती हिस्से में छोटी-बड़ी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने सालाना आधार पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा। कंपनी ने वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही 5 एमएमटी की अब तक की सबसे ज्यादा तीसरी तिमाही की सीमेंट बिक्री वॉल्यूम हासिल की, जिसमें सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड आय वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2,701 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटिडा वित्तवर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 50  प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 386 करोड़ रुपए रहा।
प्रीमियम उत्पादों ने अपनी मजबूत गति बनाए रखी, जिसमें प्रीमियमाइजेशन1 लगातार दूसरी तिमाही में 44 प्रतिशत के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बना रहा।

यह मजबूत प्रदर्शन न्युवोको कॉन्क्रीटो और न्युवोको ड्यूरागार्ड फ्रेंचाइजी के लिए बढ़ते ब्रांड आकर्षण को उजागर करता है, जिसमें बिल्डिंग मटीरियल उपयोग में विश्वसनीय विकल्पों के रूप में बढ़ती पहचान मिल रही है।  आरएमएक्स बिज़नेस अपने कॉन्क्रीटो उत्पादों की रेंज में वॉल्यूम में बढ़ोतरी देख रहा है। मांग का फायदा उठाते हुए, डिवीजन ने कॉन्क्रीटो ट्राई शील्ड लॉन्च किया, जो एक विशेष उत्पाद है जो तीन-परत ड्यूरेबिलिटी और स्ट्रक्चरल जीवनकाल में -50 प्रतिशत की वृद्धि प्रदान करता है।

इस बीच, एमबीएम बिज़नेस ने न्युवोको ज़ीरो एम उन्नति ऐप लॉन्च किया, जो एक डिजिटल लॉयल्टी प्लेटफॉर्म है जिसे इन्फ्लुएंसर जुड़ाव, पारदर्शिता और डेटा-संचालित चैनल विकास को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। 
कंपनी के परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया करते हुए  जयकुमार कृष्णास्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड* ने कहा कहा कि “लंबे मॉनसून और त्योहारों की वजह से शुरुआती मैक्रोइकोनॉमिक चुनौतियों के बावजूद, जिससे अक्टूबर और नवंबर में डिमांड कम हो गई थी, दिसंबर में हेल्दी डबल-डिजिट ग्रोथ देखने को मिली, जो मजबूत रिकवरी मोमेंटम को दिखाता है। कंपनी ने प्रीमियम प्रोडक्ट्स और ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर लगातार फोकस की वजह से तीसरी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा वॉल्यूम और एबिटिडा में 50 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हासिल की। कंपनी ने पिछले 17 तिमाहियों में सबसे कम ब्लेंडेड फ्यूल कॉस्ट भी हासिल की, जो 1.41 रुपये प्रति मैकल थी। वडराज सीमेंट प्लांट में रिनोवेशन और प्रोजेक्ट का काम प्लान के मुताबिक लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रीमियम उत्पाद, लागत खर्च और ऑपरेशनल कार्यकुशलता पर हमारे फोकस के समर्थन से ये रणनीतिक विस्तार, हमारे लंबी अवधि में प्रतिस्पर्धी लाभों को आगे बढ़ाएंगे।