टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट्स के साथ एक्स्प्रेस पोर्टफोलियो का विस्तार किया
पेट्रोल वेरिएंट 5.59 लाख रूपये और सीएनजी वेरिएंट 6.59 लाख रूपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया
प्रमुख विशेषताएँ:
• सीएनजी और पेट्रोल सेगमेंट में श्रेणी में सर्वोत्तिम फ्लीट सेडान कीमत
• ओनरशिप का कम खर्च, 5 साल या 1,80,000 किमी (जो पहले हो) तक एक्सआटेंडेड वारंटी
• मेंटेनेंस की कम लागत – मात्र 0.47 रूपये प्रति किमी
• सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक, जो अधिकतम रेंज सुनिश्चित करता है
• अधिक स्पेस और बेहतर आराम
o सीएनजी वेरिएंट में बिना समझौते वाला बूट स्पेस, ट्विन-सिलेंडर सीएनजी तकनीक के साथ
o पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में 419 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस
एवीएस न्यूज. मुंबई,
भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज एक्सभप्रेस (XPRES) को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लीट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो अब तक लोकप्रिय एक्सपप्रेस ईवी तक सीमित था। इस कदम का उद्देश्य बड़े बाजार तक पहुंचना और प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स की विविध जरूरतों को पूरा करना है।
यह लॉन्च टीएमपीवी की मल्टी-पावरट्रेन रणनीति को और मजबूत करता है, जिसके तहत कंपनी देशभर के फ्लीट ग्राहकों को कस्टमाइज़्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रही है। एक्स प्रेस पेट्रोल और सीएनजी की बुकिंग अब अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें क्रमशः 5.59 लाख रूपये (पेट्रोल) और 6.59 लाख रूपये (CNG) से शुरू होती हैं, जो इस सेगमेंट में श्रेणी में सबसे बढि़या मानी जा रही हैं।
टीएमपीवी के भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन से लैस और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए एक्समप्रेस पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स को खास तौर पर विश्वसनीयता, मजबूती और लंबे समय तक फ्लीट उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोफेशनल मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए, एक्स प्रेस सीएनजी में सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) का ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक दिया गया है, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक क्षमता प्रदान करता है। इससे बार-बार रिफ्यूलिंग की चिंता कम होती है और लंबी दूरी की यात्रा आसान बनती है।
खास बात यह है कि इसका इंटेलिजेंट ट्विन-सिलेंडर पैकेजिंग डिज़ाइन बेस्ट-इन-सेगमेंट, बिना समझौते वाला बूट स्पेस सुनिश्चित करता है। यह फ्लीट ऑपरेटर्स की एक बड़ी समस्या—लगेज के कारण बुकिंग लॉस—को दूर करता है और सेडान फ्लीट की पूरी कमाई क्षमता को खोलता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में अग्रणी है।
टाटा एक्सूप्रेस लाइन-अप के विस्तार पर बात करते हुएविवेक श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, ने कहा, “टाटा एक्स प्रेस को फ्लीट ग्राहकों—चाहे वे वाहन मालिक हों या यात्री—की वास्तविक परिचालन चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए हमें बेहद खुशी है कि हम सेगमेंट में पहली बार 70 लीटर ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट पेश कर रहे हैं, जिसमें बेहतरीन उपयोगी बूट स्पेस मिलता है, साथ ही पेट्रोल वेरिएंट में भी सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। हमारे भरोसेमंद 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पावरट्रेन, लंबी अवधि की वारंटी, विशेष फाइनेंस समाधान और समर्पित फ्लीट डीलरशिप्स के साथ, टाटा एक्समप्रेस फ्लीट इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों पावरट्रेन विकल्पों में ग्राहकों को एक संपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे भारत के कमर्शियल मोबिलिटी बाजार में हमारी हिस्सेदारी और बढ़ेगी।”
फ्लीट ऑपरेटर्स को अतिरिक्त भरोसा देने के लिए, एक्स प्रेस आईसीई फ्लीट के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी (जो पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाएगी, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 1,80,000 किमी तक किया जा सकता है। इसके अलावा, मात्र 0.47 रूपये प्रति किमी की कम मेंटेनेंस लागत और फ्लीट ग्राहकों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए आकर्षक फाइनेंस विकल्प इसे इस सेगमेंट में एक बेहतरीन और समझदारी भरा विकल्प बनाते हैं।
पूरे पैकेज को और मज़बूत बनाते हुए, टीएमपीवी ने चुनिंदा शहरों में फ्लीट-केंद्रित विशेष डीलरशिप भी स्थापित की हैं, जहाँ कमर्शियल ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए समर्पित बिक्री और सेवा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इससे तेज़ सर्विस टर्नअराउंड, वाहनों की बेहतर उपलब्धता और पूरे वाहन जीवनचक्र में निरंतर सहयोग सुनिश्चित होता है। इस विस्तारित पोर्टफोलियो के साथ, टाटा एक्सेप्रेस फ्लीट (पेट्रोल, सीएनजी और ईवी) उच्च उपयोग और बड़े वॉल्यूम वाले सेगमेंट्स में व्यापक विकास के अवसर खोलता है। इनमें एयरपोर्ट ट्रांसफर, कैब एग्रीगेटर्स, इंटरसिटी ऑपरेशंस, कर्मचारी परिवहन, रेंट-ए-कार सेवाएँ और टूरिस्ट टैक्सी ऑपरेटर्स शामिल हैं।
एएचओडीएस ने किया हाइड्रोजन डुअल फ्यूल किट का एक अनोखा आविष्कार
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
एएचओडीएस टेक्नोलॉजीज का स्वदेशी हाइड्रोजन डुअल फ्यूल किट (एचडीएफके) ने एएचओडीएस हाइड्रोजन डुअल फ्यूल किट आप में एक अनोखा आविष्कार है जो टेलपाइप उत्सर्जन (धुए) में 70 प्रतिशत तक की कमी और ईंधन में लगभग 20 प्रतिशत तक की बचत करता है। यह तकनीक ऑटोमोटिव, बिजली उत्पादन,भट्टियों, बॉयलर, कृषि मशीनरी और औद्योगिक अनुप्रयोगों सहित कई क्षेत्रों के लिए उपयोगी है, जो इसे स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढऩे का एक व्यावहारिक और कारगर उपाय बनाती है। इस किट को विभिन्न उद्योगों जैसे कि पेय पदार्थ, विनिर्माण, वस्त्र और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में डीजल पावर जनरेटरों में सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है। विशेष रूप से, यह किट पुराने हो चुके वाहनोंके लिए एक विशेष और असरदार समाधान प्रदान करती है, जिससे वाहन बदले बिना ही प्रदूषण में भारी कमी लाई जा सकती है। औद्योगिक बॉयलरों में इस तकनीक का एकीकरण भी अब अंतिम चरण में है।
एएचओडीएस टेक्नोलॉजीज ने नेत्रा टेक्नोलॉजी रेडिनेस लेवल (टीआरएल) 7 प्रमाणन प्राप्त कर लिया है और एमआईडीसी साइकिल के तहत इसका सफल व्हीकल चेसिस डायनेमोमीटर परीक्षण भी किया गया है। यह प्रणाली मॉड्यूलर है, अपने आप में पूर्ण है और इसे किसी बाहरी गैस सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं होती। यही खूबी इसे पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाती है। एचओडीएस टेक्नोलॉजीज ने जापान की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है और वैश्विक कमर्शियल रियल एस्टेट लीडर्स के साथ मिलकर इसे लागू करने पर काम कर रही है। इस तकनीक का परीक्षण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), मारुति सुजुकी और भारतीय रेलवे जैसी संस्थाओं के सहयोग से भी किया गया है।

