एलजी ने पेश की “एसेंशियल सीरीज़ नई होम अप्लायंसेस लाइन “मेड फॉर इंडिया”
मुंबई। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने एलजी एसेंशियल सीरीज़ का अनावरण किया, जो भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर से तैयार की गई नई होम अप्लायंसेस लाइन है। कंपनी की यह पहली प्रमुख उपभोक्ता पहल है। एसेंशियल सीरीज़ एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की भारत के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता को दर्शाती है – जो लाखों घरों तक नवाचार को सुलभ बनाते हुए उनकी बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करती है। “हर घर अप्लायंसेस, हर घर हैप्पीनेस” अभियान के तहत एलजी का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं की जीवनशैली को समृद्ध करना है ताकि अधिक घरों में ‘लाइफ्स गुड’ का ब्रांड वादा साकार हो सके।
भारतभर में विविध जनसांख्यिकी और जीवनशैली वाले 1,200 से अधिक परिवारों के साथ संवाद के बाद विकसित की गई यह सीरीज़ दो प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित है: “मेड इन इंडिया” और “मेड फॉर इंडिया।” हर उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं के सपनों और रोज़मर्रा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन, टिकाऊपन और सोच-समझकर तैयार किए गए डिज़ाइन के साथ किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं।
एलजी एसेंशियल सीरीज़ में भारतीय घरों के लिए बनाए गए चार प्रमुख अप्लायंसेस शामिल हैं:
· फ्रोस्ट-फ्री तकनीक और बड़े वेजिटेबल स्टोरेज वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर
· धूल, नमी और कम जलदाब जैसी स्थानीय परिस्थितियों का सामना करने वाला फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन
· एनर्जी मैनेजर+ और डाइट मोड+ के साथ ऊर्जा खपत कम करने वाला रूम एयर कंडीशनर
· भारतीय ऑटो कुक मेन्यू, एयर फ्राय और कंवेक्शन मोड वाला कन्वर्टिबल ओवन जो सेहतमंद और बहुआयामी कुकिंग प्रदान करता है
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष होंग जू जॉन ने कहा, एलजी एसेंशियल सीरीज़ कंपनी की सफल सार्वजनिक सूचीबद्धता के बाद भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का नया अध्याय है। हजारों घरों से मिली जानकारी के आधार पर जमीनी स्तर से तैयार की गई यह सीरीज़ प्रीमियम डिज़ाइन और रोज़मर्रा की विश्वसनीयता का मेल है। यह भारतीय परिवारों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करती है, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बने उपकरणों के माध्यम से – जिससे सुविधा बढ़ेगी और दैनिक जीवन समृद्ध होगा। इस लॉन्च के साथ, एलजी ‘लाइफ्स गुड’ को और सुलभ बना रहा है, भारतभर में आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदल रहा है।”
भारत के लिए डिज़ाइन: टिकाऊ, व्यावहारिक और सोच-समझकर तैयार
· डबल डोर रेफ्रिजरेटर: सरलता और प्रीमियम कार्यक्षमता का संयोजन करते हुए, यह रेफ्रिजरेटर किफायती मूल्य पर फ्रोस्ट फ्री टेक्नोलॉजी प्रदान करता है, जिससे मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं रहती। इसका स्मार्ट मोड मौसमी बदलावों के अनुसार अपने आप कूलिंग समायोजित करता है, जबकि 20 प्रतिशत बड़ा (पिछले मॉडलों की तुलना में) वेजिटेबल स्टोरेज कम्पार्टमेंट थोक सब्ज़ी खरीदने वाले घरों के लिए आदर्श है – खासकर शाकाहारी परिवारों के लिए।
· फुली ऑटोमैटिक टॉप लोडर वॉशिंग मशीन: विभिन्न भारतीय परिस्थितियों में टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह वॉशिंग मशीन लो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, जो कम जलदाब पर भी प्रभावी धुलाई सुनिश्चित करती है। इसका प्रोशील्ड मोटर बीएमसी (बल्क मोल्डिंग कंपाउंड) कवर के साथ धूल, कीट और नमी से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि
IPX4-प्रमाणित वॉटर-रेसिस्टेंट कंट्रोल पैनल आर्द्र परिस्थितियों में भी भरोसेमंद संचालन सुनिश्चित करता है।
· रूम एयर कंडीशनर: आरामदायक जीवन के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्रोडक्ट एनर्जी मैनेजर+ फीचर और “यू डिसाइड योर बिल” फंक्शन के साथ आता है, जो उपभोक्ताओं को ऊर्जा खपत प्रबंधन में मदद करता है – क्योंकि कई लोग उत्पाद की कीमत के बजाय उच्च बिजली बिलों के डर से एयर कंडीशनर खरीदने से हिचकिचाते हैं। डाइट मोड+ फीचर उपयोगकर्ताओं को तापमान और व्यक्तिगत आराम दोनों को नियंत्रित करने की सुविधा देता है, जिससे ऊर्जा दक्षता और बेहतर एयरफ्लो दोनों प्राप्त होते हैं। यह बेडरूम या स्टडी रूम जैसे छोटे से मध्यम आकार के कमरों को ठंडा करने के लिए आदर्श है। उत्पाद की विशेषताएं और विनिर्देश मॉडल के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
· कन्वर्टिबल ओवन: भारत की समृद्ध पाक परंपराओं से प्रेरित यह ओवन स्थानीय व्यंजनों जैसे घी, पनीर और दाल के लिए कस्टमाइज्ड ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है। एयर फ्राय और कंवेक्शन मोड से लैस, यह आधुनिक बहुउपयोगी सुविधा के साथ स्वास्थ्यवर्धक कुकिंग की सुविधा प्रदान करता है।
मूल्य और उपलब्धता
एलजी एसेंशियल सीरीज़ का देशव्यापी रोलआउट नवंबर 2025 से शुरू होगा।
· मूल्य: एंट्री-लेवल मॉडलों के लिए लगभग 18,000 रुपये से शुरू। मूल्य अनुमानित है और इसमें इंस्टॉलेशन, कर या अन्य सेवा शुल्क शामिल नहीं हैं।
· उपलब्धता: उत्पाद देशभर में सभी अधिकृत एलजी ब्रांड स्टोर्स, मल्टी-ब्रांड रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे, जो नियामक स्वीकृतियों और सप्लाई चेन की स्थिति पर निर्भर करेगा।

