एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “जनजातीय व्यवसाय सम्मेलन 2025” में थीम पेविलियन और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

यह सम्मेलन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी, जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।

इस सम्मेलन में 250 से अधिक जनजातीय उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में उद्यम-आधारित विकास को गति देने के लिए एक दिवसीय संवाद स्थापित किया जा सके। प्रदर्शनी में स्वदेशी कला, शिल्प और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे जनजातीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा जा सके।