एवीएस न्यूज. इंदौर 
इंदौर में बने डुवेट कवर हजारों मील दूर शिकागो के एक प्रीमियम बेडरूम तक पहुँच रहे हैं। करन सिंह द्वारा स्थापित प्रीमियम कॉटन बेडिंग ब्रांड, ईबेडी लिनेन रोज अपने प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट कर रहा है। इंदौर स्थित यह माईक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राईज़ (एमएसएमई) एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग की मदद से एक क्षेत्रीय स्टार्टअप से एक ग्लोबल बिज़नेस में बदल गया है, जिसके पास 200 से अधिक फुलफिल्ड बाय एमेज़ॉन (एफबीए) एसकेयू हैं।


 यह मध्य प्रदेश में 50 से अधिक लोगों को स्थानीय रोजगार दे रहा है। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर देश की अर्थव्यवस्था में छोटे व्यवसायों की भूमिका को उजागर किया जा रहा है। इन्हीं व्यवसायों में से एक है ईबेडी लिनेन, जिसने दिखा दिया है कि भारतीय डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड किस प्रकार एक्सपोर्ट की बाधाओं को पार करके जवाबदेही के साथ विकास करते हुए पूरे विश्व का भरोसा जीत सकते हैं।


बेहतर नींद पर आधारित ब्रांड का विकास
 करन सिंह को ईबेडी लिनेन शुरू करने की प्रेरणा एक साधारण विचार से मिली। यह विचार था कि बेडिंग दैनिक आराम की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। इसके बाद भी ग्राहकों को किफायती मूल्य के लिए क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है। इसलिए उन्हें ऐसे प्रोडक्ट के लिए बड़े अवसर दिखाई दिए, जो किफायती मूल्य के साथ बेहतरीन क्वालिटी भी प्रदान करता हो। फिर उन्होंने इंदौर में ईबेडी की स्थापना की। इस कंपनी का मकसद ऐसे प्रीमियम बेडिंग प्रोडक्ट बनाना है, जो कम्फर्ट, ड्यूरेबिलिटी और सुंदर डिजाईन के साथ किफायती मूल्य में उपलब्ध हों। धीरे-धीरे कंपनी के पोर्टफोलियो में आधुनिक घरों के लिए डुवेट कवर सेट, फिटेड शीट, फ्लैट शीट, पिलोकेस और अन्य बेडिंग एक्सेसरीज शामिल हो गईं।


करन सिंह ने कहा, ‘‘हम ऐसे प्रोडक्ट बनाना चाहते थे, जो क्वालिटी और क्राफ्ट्समैनशिप के ऊँचे मानक बनाए रखते हुए दैनिक जीवन में सुधार लेकर आएं। कंपनी ने शुरुआती सालों में ग्राहकों की जरूरतों को समझने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। अपनी सोर्सिंग की क्षमताओं और क्वालिटी कंट्रोल को मजबूत किया। कपड़े को चुनने से लेकर उसकी सिलाई, पैकेजिंग और डिजाईन तक हर सुधार में ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया।’’


भारत में बने बेडिंग के लिए ग्लोबल मांग की खोज
 जब ई-कॉमर्स से ग्लोबल बाजारों तक पहुँचने का अवसर मिला, तब ईबेडी लिनेन ने भारत से बाहर संभावनाएं तलाशना शुरू किया। ग्लोबल बाजारों में हाई-क्वालिटी, मूल्य पर आधारित होम टैक्सटाईल की मांग बढ़ रही थी। ग्राहक भारत में बने प्रोडक्ट्स की कारीगरी और ड्यूरेबिलिटी को पसंद कर रहे थे। इस प्रतिक्रिया से कंपनी को प्रेरणा मिली। उन्हें अपने प्रीमियम बेडिंग प्रोडक्ट अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुँचाने का अवसर दिखाई दिया। यहीं से कंपनी का एक्सपोर्ट का सफर शुरू हुआ।कई एमएसएमई के लिए एक्सपोर्ट बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।


 एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग ने ईबेडी लिनेन के लिए यह काम आसान बना दिया। कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुँचाया, जिससे टीम क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाई। कंपनी का पहला अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इससे प्रमाणित हो गया कि इंदौर का एक ब्रांड पूरी दुनिया के ग्राहकों का विश्वास जीत सकता है। 


सिंह ने बताया, ‘‘पहले अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर ने हमें बड़ा सोचने का आत्मविश्वास दिया। फिर हमने एक ग्लोबल ब्रांड बनाने में निवेश किया।’’ तब से ही ईबेडी लिनेन ग्लोबल मार्केट्स, खासकर अमेरिका में अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। आज कंपनी 200 से अधिक एफबीए एसकेयू पेश करती है। एमेज़ॉन एड्स ने प्रोडक्ट की विज़िबिलिटी बढ़ाई, वहीं कस्टमर रिव्यू और खरीददारी के ट्रेंड्स लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन लाने में मदद करते हैं। इससे ब्रांड को ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप विकास करने में मदद मिलती है। विकास के साथ नई चुनौतियाँ भी आती हैं। खासकर, ऐसी श्रेणी में, जिसमें कम्फर्ट, क्वालिटी और विश्वास का खरीददारी के निर्णय पर गहरा असर पड़ता है।

अंतर्राष्ट्रीय मांग बढ़ने के साथ ईबेडी लिनेन ने भी जिम्मेदारी के साथ विस्तार करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। 
कंपनी ने सप्लायर के साथ संबंधों को मजबूत किया। ज्यादा कठोर क्वालिटी कंट्रोल शुरू किया। जाँचों का मानकीकरण किया। और प्रोडक्शन प्लानिंग की प्रक्रियाओं को बढ़ाया। इस अनुशासित दृष्टिकोण ने ब्रांड को निरंतरता बनाए रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय पहुँच बढ़ाने में समर्थ बनाया। आज क्वालिटी कंपनी की सबसे बड़ी पहचान है। कपड़ों को सावधानी से चुना जाता है। सुंदर डिज़ाईन, ड्यूरेबिलिटी और कस्टमर सैटिस्फैक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे कंपनी को विभिन्न बाजारों में ग्राहकों का विश्वास जीतने में मदद मिली है। ईबेडी लिनेन की सफलता केवल एक्सपोर्ट से होने वाली कमाई तक सीमित नहीं है।  
ग्लोबल कस्टमर भारतीय कारीगरी और होम फर्निशिंग प्रोडक्ट्स को लगातार पसंद कर रहे हैं। इसलिए ईबेडी लिनेन के लिए भविष्य में बड़े अवसर मौजूद हैं। कंपनी अपनी प्रोडक्ट रेंज बढ़ाने की योजना बना रही है। इसमें इनोवेटिव और सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स को शामिल किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुँच को मजबूत किया जाएगा और लगातार बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 
सिंह ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारतीय उद्यमी दुनिया में कहीं भी सफल हो सकते हैं। यदि आप क्वालिटी, कस्टमर सैटिस्फैक्शन और लगातार सुधार पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं, तो विश्व के बाजारों में सफल हुआ जा सकता है।’’ईबेडी लिनेन की कहानी भारतीय एमएसएमई की विशाल क्षमता प्रदर्शित करती है। इसने प्रमाणित कर दिया है कि भारत की क्षेत्रीय कारीगरी सही ई-कॉमर्स इनेबलमेंट टूल्स की मदद से ग्लोबल डिमांड उत्पन्न करने और स्थायी ग्लोबल ब्रांड बनाने में सक्षम है।