सैमसंग ने जीता सॉल्व फॉर टुमॉरो में 1 करोड़ रु. का ग्रांट
एवीएस न्यूज.गुरुग्राम
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2025’ के चौथे संस्करण के विजेताओं की घोषणा की। यह कार्यक्रम युवा छात्रों को प्रेरित करता है कि वे तकनीक के माध्यम से अपने समुदायों की वास्तविक चुनौतियों के लिए व्यावहारिक और प्रभावशाली समाधान विकसित करें।
शीर्ष चार विजेता टीमें पर्सेविया (बेरुंगल), नेक्स्टप्ले.एआई (औरंगाबाद), पैरास्पीक (गुरुग्राम) और पृथ्वी रक्षक (पलामू) को 1 करोड़ रुपए की इनक्यूबेशन ग्रांट प्रदान की गई। ये टीमें आईआईटी दिल्ली के एफआईआईटी लैब्स में विशेषज्ञ मेंटरशिप के साथ अपने प्रोटोटाइप को बड़े पैमाने पर उपयोगी समाधानों में विकसित करेंगी।
जूरी पैनल में सैमसंग के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ-साथ शिक्षा, सरकार और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों के नवाचारों का मूल्यांकन चार प्रमुख विषयों पर किया।

