सैमसंग ने कैशबैक, ईएमआई ऑफर्स के साथ गैलेक्सीस A57, A37 की बिक्री शुरू की
एवीएस न्यूज.गुरुग्राम
भारत के सबसे बड़े कंज्यूअमर इलेक्ट्रॉटनिक्सू ब्रांड, सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सी A37 5G स्मार्टफोन की बिक्री 10 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि नई A सीरीज़ खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें एक टिकाउ एवं आकर्षक स्लिम डिजाइन में बेहतर कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और एआई फीचर्स का संयोजन मिलता है।
गैलेक्सीज A57 5G तीन रंगों—ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लूए और ऑसम लिलैक—में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8GB/256GB वेरिएंट के लिए 56,999 रूपये और 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 62,499 रूपये रखी गई है। वहीं, गैलेक्सीऑ A37 5G ऑसम लैवेंडर, ऑसम ग्रेग्रीन और ऑसम चारकोल रंगों में आएगा, जिसकी शुरुआती कीमत 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 41,999 रूपये, 8GB/256GB वेरिएंट के लिए 47499 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 52999 रुपये है।
ग्राहक गैलेक्सीव A57 और गैलेक्सी5 A37 5G को ‘ट्रिपल ज़ीरो स्कीम’ के तहत खरीद सकते हैं, जिसमें बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और बिना झंझट की सुविधा मिलती है। ये स्मार्टफोन Samsung.com, सैमसंग के एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
इन स्मार्टफोन्स को और आकर्षक बनाने के लिए सैमसंग कई खास ऑफर्स दे रहा है:
• 36,999 रूपये से शुरू होने वाली कीमतों पर 5,000 रूपये तक का अपग्रेड बोनस
• 38,999 रूपये से शुरू होने वाली कीमतों पर बैंक या यूपीआई पेमेंट पर 3,000 रूपये का कैशबैक
• 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 3,000 रूपये का अपग्रेड बोनस, ईएमआई सिर्फ 1,625 रूपये प्रति माह से शुरू
दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के साथ ‘नाइटोग्राफी’ फीचर मिलता है, जिससे कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड फोटो ली जा सकती हैं। इसके अलावा, इनमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस के साथ 12MP का एचडीआर फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो में बेहतर और संतुलित आउटपुट देता है। एआई आधारित फीचर्स जैसे बेस्टी और ऑब्जेेक्ट इरेज़र की मदद से यूजर्स आसानी से फोटो एडिट कर सकते हैं और ग्रुप फोटोज को और बेहतर बना सकते हैं।
गैलेक्सी A57 5G और गैलेक्सीत A37 5G को मजबूत और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें आगे और पीछे गोरिल्ला5 ग्लारस विक्टोस+ की सुरक्षा दी गई है, साथ ही IP68 रेटिंग के चलते ये पानी और धूल से भी सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स में 6 एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स लंबे समय तक बिना चिंता के इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।
नई A सीरीज़ में एआई आधारित टूल्स जैसे सैमसंग बिक्सअबाय, जेमिनी और परप्लेाक्सिटी को शामिल किया गया है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हैं। सर्कल टू सर्च, डायरेक्ट वॉयसमेल और रियल-टाइम कॉल ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स की मदद से सर्च करना, बातचीत संभालना और कंटेंट से जुड़ना और भी सहज हो जाता है। साथ ही, स्मार्टफोन्स में सैमसंग नॉक्स वॉल्टु दिया गया है, जो डेटा को सुरक्षित हार्डवेयर में स्टोर करता है। यह सिस्टम किसी भी हार्डवेयर-लेवल खतरे पर नजर रखता है और उसे ब्लॉक करने में मदद करता है, जिससे यूजर्स की जानकारी सुरक्षित रहती है।
गैलेक्सी A57 5G में एक्सीानोस 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 33% बेहतर एनपीयू परफॉर्मेंस और 15% ज्यादा सीपीयू व जीपीयू परफॉर्मेंस देता है। वहीं, गैलेक्सी A37 5G में एक्सीैनोस 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें एनपीयू परफॉर्मेंस में 162% तक का बड़ा सुधार देखने को मिलता है, साथ ही सीपीयू में 15% और जीपीयू में 19% की बढ़ोतरी हुई है। दोनों स्मार्टफोन्स में LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी बेहतर होती है। गैलेक्सीप A57 5G और गैलेक्सीज A37 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है। साथ ही, दोनों स्मार्टफोन्स 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

