आईजीआई डी शो में 45 मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज्यादा रिटेलर्स ने बनाया बिजनेस का रिकॉर्ड बनाया
एवीएस न्यूज. गोवा
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आईजीआई) की ओर से ताज सिदादे डी गोवा, पणजी में आयोजित आईजीआई डी शो का 23वां एडिशन सफल तरीके से पूरा हुआ। यह शो भारत की डायमंड और ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ी कामयाबी है।
यह बायर-सेलर मीट के रूप में सबसे असरदार है। इस शो में पूरे भारत के 45 डायमंड मैन्युफैक्चरर्स और 180 से ज़्यादा रिटेलर्स एक ही छत के नीचे इकट्ठे हुए। जहां बड़े पैमाने पर बिजनेस करने और मिलकर आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन माहौल देखने को मिला।
इस शो के 23वें एडिशन में सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, जीओएस अलुक्कास और रेवा डायमंड्स बाय पीएनजी देश के बड़े रिटेल ब्रांड्स शामिल हुए। इनके साथ ही देश में डायमंड ज्वेलरी में अपनी बेहतरीन कारीगरी पेश करने वाले मैन्युफैक्चरर्स ने भी हिस्सा लिया।






