“हिमालय का नया 'स्ट्रांग बुमेनन साफ्ट स्कीन' अभियान, भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के जज़्बे और हर परत में सुरक्षा की शक्ति को दर्शाता है  

 एवीएस न्यूज. इंदौर
भारत के सबसे भरोसेमंद पर्सनल केयर ब्रांडों में से एक, हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना नया अभियान 'स्ट्रांग बुमेनन साफ्ट स्कीन' लांच किया है, जिसके तहत ब्रांड ने हिमालया कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन पेश किया है। अपने श्रेणी का पहला, यह इनोवेटिव लोशन सीरम के लाभों और 100 फीसदी प्राकृतिक अवयवों से तैयार किया गया है, जो त्वचा को गहन पोषण और दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करता है।
 यह सहयोग उन महिलाओं का सम्मान करता है जो सीमाओं को लांघकर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती हैं। डिजिटल वीडियो कैंपेन में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया है।  फिल्म की शुरुआत लॉकर रूम से होती है, जहां खिलाड़ी बर्फ पर उतरने से पहले हिमालय कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन का उपयोग करती हैं। फिल्म लोशन के गहन, सुरक्षात्मक पोषण को एथलीटों की ताकत और लचीलेपन के बीच समान रुप से रखती है, तथा यह दिखाती है कि यह लोशन अत्यधिक सर्दियों के हालात में भी त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखने की क्षमता रखता है। जहाँ दृढ़ता की सबसे अधिक परीक्षा होती है, वहाँ भी अपना प्रभाव बनाए रखते हुए यह लोशन मॉइस्चराइजेशन के स्वर्ण मानक के तौर पर उभरता है, तथा हर चुनौती के दौरान त्वचा को कोमल और नमीयुक्त  बनाए रखता है। 


 महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी हमें शक्ति और दृढ़ता जैसे मूल्यों का उत्सव मनाने का अवसर देती है : राजेश कृष्णमूर्ति
  राजेश कृष्णमूर्ति, बिज़नेस डायरेक्टर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन, हिमालया वेलनेस ने कहाकि भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी हमें शक्ति और दृढ़ता जैसे मूल्यों का उत्सव मनाने का अवसर देती है -  ऐसे मूल्य जो हमेशा हिमालय वेलनेस के मूल में रहे हैं। इस साझेदारी के माध्यम से हम महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह याद दिलाना चाहते है कि जब वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो हिमालया लोशन हर कदम पर उनकी त्वचा की देखभाल करता है।


यह अभियान वास्तव में दर्शाता है कि हमारा उत्पाद क्या है - धैर्य, देखभाल और सुरक्षा जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है : रागिनी हरिहरन
रागिनी हरिहरन, मार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहाकि भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ यह अभियान वास्तव में दर्शाता है कि हमारा उत्पाद क्या है - धैर्य, देखभाल और सुरक्षा जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है जिसमें नवाचार को प्रकृति से जोड़ते हुए उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रस्तुत किए जाते हैं।   


हिमालया वेलनेस के साथ हमारी साझेदारी बिल्कुल उपयुक्त है : हरजिंदर सिंह
हरजिंदर सिंह, महासचिव, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा कि बर्फ पर खेलने के लिए असाधारण शक्ति, एकाग्रता और दृढ़ता जरुरी होती है। हिमालया वेलनेस के साथ हमारी साझेदारी बिल्कुल उपयुक्त है – देखभाल और सुरक्षा का उनका दर्शन हमारे प्रशिक्षण और प्रदर्शन के प्रति हमारी भावना से मेल खाता है, जहां हम सीमाओं से परे जाकर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहते हैं।