भेल भोपाल को मिला ‘इंडियन एक्सप्रेस पीएसई आईटी एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2026’
हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया सम्मान
एवीएस न्यूज, भोपाल।
बीएचईएल, भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने आईटी क्षेत्र में अपनी तकनीकी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए ‘इंडियन एक्सप्रेस पीएसई आईटी एक्सीलेंस अवाॅर्ड, 2026’ अपने नाम किया है। यह सम्मान हैदराबाद में आयोजित ‘इंडिया पीएसई समिट’ के दौरान प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया। बीएचईएल को यह पुरस्कार ‘एंटरप्राइज़ एप्लिकेशन’ श्रेणी में नवाचार और तकनीक के प्रभावी उपयोग द्वारा संस्थान के संचालन में सुधार और वित्तीय लाभ सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।
इकाई स्तर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने गुरुवार को एसएन श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक (डीटीजी) को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) एवं एनपी सनोडिया, अपर महाप्रबंधक (आईटी) भी मौजूद थे। इस वर्ष इस श्रेणी में देशभर से अग्रणी आईटी संगठनों, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की ओर से 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें बीएचईएल, भोपाल के नामांकन को चुना गया।






