एवीएस न्यूज  .भोपाल
अभिरुचि बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन सुभाष खेल मैदान पर मुख्य वक्ता माधव सिंह दांगी,संतोष शर्मा,भक्ति शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन में लगभग 4000 लोगों की उपस्थिति रही। हिंदू सम्मेलन में बस्ती के 11 मंदिरों से महिलाओं द्वारा पीतांबरी वस्त्रों में कलश-यात्रा लाई गई।  

आयोजन स्थल पर भव्य रंगोली, झंडा ऊंचा रहे हमारा और आदर्श हिंदू घर प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।  विराट हिंदू सम्मेलन समिति के सदस्य रिंकू भटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गौ-पूजन कर अभिरुचि क्षेत्र के ग्यारह मंदिरों के पंडित पुजारियों द्वारा 11 शंखों से शंखनाद कर हिंदू एकता के संकल्प के साथ हुआ। 
कार्यक्रम में बस्ती के सभी सफाई कर्मियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु शर्मा द्वारा एवं आभार आयोजन समिति के महामंत्री राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भारत माता की महाआरती के पश्चात सभी लोगों ने शबरी भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी भक्तों ने स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन एवं स्व-बोध अंगीकृत करने का आवहान किया कार्यक्रम में बस्ती के प्रबुद्ध-जन, व्यापारी बंधु, समाज सेवी बंधु समेत अन्य लोग मौजूद रहे।