एवीएस न्यूज. भोपाल
मुंबई स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी स्टेरिस हेल्थकेयर, जिसकी नवी मुंबई में भी शाखाएं हैं, ने मध्य प्रदेश में अपने ऑपरेशंस का विस्तार करते हुए भोपाल में एक अत्याधुनिक वितरण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इस पहल से मध्य भारत में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होगी और देशभर में नवीन और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ेगी।
हाल ही में वार्षिक बिक्री में 100 करोड़ रुपये का रेवन्यू पार करने वाली स्टेरिस हेल्थकेयर, मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए तैयार है, जो उच्च गुणवत्ता वाले फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग वाला एक महत्वपूर्ण बाजार है। नया डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर सप्लाई चैन ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्पतालों, फार्मेसियों और रोगियों तक दवाओं और हेल्थक अरे प्रोडक्ट्स की तेज और अधिक कुशल डिलीवरी सुनिश्चित होगी।
स्टेरिस हेल्थकेयर के डायरेक्टर और सीईओ जीवन कसारा ने कहा, “मध्य प्रदेश में अपने ऑपरेशंस का विस्तार करना, स्टेरिस हेल्थकेयर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मध्य प्रदेश की गतिशील विकास क्षमता इसे हमारी डिलीवरी कैपेबिलाइट्स को मजबूत करने और ग्राहकों को बेजोड़ दक्षता के साथ सेवा प्रदान करने के लिए आदर्श बनाती है। हम बेहतर रोगी परिणामों को सुनिश्चित करने वाले अत्याधुनिक और किफायती प्रोडक्ट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्टेरिस हेल्थकेयर की डायरेक्टर रेणुका कसारा ने कहा, "मध्य प्रदेश का विकसित होता स्वास्थ्य सेवा इकोसिस्टम और सपॉर्टिव पॉलिसीज़ इसे हमारे ऑपीएशनल एक्सपेंशंस के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती हैं।"
यह नया डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर मध्य प्रदेश में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, वितरकों और फार्मेसियों के साथ गहरी साझेदारी संभव हो सकेगी। स्टेरिस हेल्थकेयर द्वारा मध्य प्रदेश में ऑपरेशंस का एक्सपेंशन इनोवेशन, अफ़ोर्डिबिलिटी और सस्टेंड ग्रोथ पर इसके ध्यान को उजागर करता है।