एवीएस न्यूज. भोपाल

त्योहारों के इस शुभ अवसर पर फ़ैबइंडिया ने स्वर्णिम छठ पूजा कलेक्शन पेश किया है, जो लाल, मैजेंटा और गोल्ड जैसे चमकदार रंगों से प्रेरित है। इस कलेक्शन में हस्तनिर्मित कपड़ों और बारीक हस्तकला शामिल हैं साथ ही त्यौहार की सांस्कृतिक गहराई और उत्साह को दर्शाया गया है | 

पारंपरिक कलाओं से प्रेरित कलात्मक बुनाई शामिल

इस कलेक्शन का हर प्रोडक्ट, भारतीय कारीगरी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें पारंपरिक कलाओं से प्रेरित कलात्मक बुनाई शामिल हैं, जो परंपरा और डिज़ाइन के बीच के अटूट संबंध को खूबसूरती से उजागर करते हैं। खूबसूरत रंगो  का सुन्दर मेल इस कलेक्शन  को और भी शानदार बनाता है, जो पारिवारिक समारोहों, त्यौहारी अनुष्ठानों और उपहार के रूप में आदर्श विकल्प है|

महिलाओं के लिए इसमें सुंदर साडी, कुर्ता और दुप्पटा शामिल

ये कलेक्शन पूरे परिवार के लिए एक शानदार फेस्टिव रेंज  प्रस्तुत करती है - महिलाओं के लिए इसमें सुंदर साडी, कुर्ता और दुप्पटा शामिल हैं, जिन्हें नाजुक कढ़ाईदार और गोल्ड से सजाया गया है। पुरुषों के लिए इस कलेक्शन में गहरे लाल और गहरे मैजेंटा शेड्स में क्लासिक कुर्ता और जैकेट उपलब्ध हैं। वही बच्चों के कलेक्शन को कम्फर्ट और सुंदरता को ध्यान में रख के तैयार किया गया है जिसमे हलके और हवादार फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है  जिससे उनका हर उत्सव और भी आनंदमय बन सके|  स्वर्णिम 2025 छठ पूजा कलेक्शन अब देशभर के सभी Fabindia stores और ऑनलाइन www.fabindia.com पर उपलब्ध है।