एवीएस न्यूज. मुंबई 
नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अप: सच या सजा में मुश्किल टास्क, चौंकाने वाले खुलासों और गर्मागर्म तकरार के बीच एक इनमेट् ने अपनी भावनाशीलता और दयालुता से सभी का दिल जीतना शुरू कर दिया है।
शिवांगी जोशी के साथ एक भावुक बातचीत में सुनीता आहूजा हर्षद चोपड़ा की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने हर्षद को बहुत प्यारा और नेकदिल इंसान कहा।

उन्होंने यह भी बताया कि जब भी हर्षद को उनकी जरूरत महसूस होती है, तो वो उनसे केवल एक कॉल की दूरी पर होती हैं। इस बातचीत में उनकी केयर और ममता सामने आई, जिसने हाउस में सभी का दिल जीतना शुरू कर दिया। 


इसे केवल हर्षद और शिवांगी ने ही महसूस नहीं किया। श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला ने भी सुनीता के साथ एक बातचीत में उनके केयर करने वाले स्वभाव को महसूस किया। इस बात पर सभी सहमत हैं कि लॉक अप में सुनीता अपना मूल स्वभाव लेकर आई हैं। उनमें कोई दिखावा नहीं है और वो सबसे ज्यादा कोमल हृदय वाले इनमेट्स में से एक हैं।


क्या सुनीता हाउस का भावनात्मक सहारा बनेंगी? इन बढ़ते हुए रिश्तों का आगे के सफर पर क्या असर होगा?
लॉक अप: सच या सजा की स्ट्रीमिंग रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर हो रही है