ग्रीन गोल्ड और ईबीजी ग्रुप ने लांच किया छोटा भीम थीम वाला कैफे
हैदराबाद। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने हैदराबाद में भारत का पहला छोटा भीम थीम वाला कैफे लांच करने के लिए ईबीजी ग्रुप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग एक अनूठी पहल है जिसमें मनोरंजन, उत्तम भोजन और रिटेल व्यापार का एक संपूर्ण पारिवारिक अनुभव मिलता है।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है, और यहीं वजह है कि यह कैफे यहाँ पर लांच किया जा रहा है। हाईटेक सिटी में दिसंबर 2025 तक पहले दो आउटलेट्स खुलने की उम्मीद है, शहर के अनोखे आकर्षण और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से यह शहर इस कैफे के लिए एक आदर्श स्थान है।

