-छोटी मूर्तियों से लेकर शिवलिंग और रुद्राक्ष-भगवान की पोशाक ,हर प्रकार की पूजन सामग्री 


भोपाल। टीटी नगर दशहरा मैदान में चल रहे भोपाल उत्सव मेले में गजब की रौनक देखने को मिल रही है। मंदिरों की सजावट के लिए भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, बांसुरी, मोरपंख, मुकुट और बेलपत्र, नाग-नागिन जोड़ा, त्रिशूल, डमरू और शिवलिंग की खास रेंज भक्तों को आकर्षित कर रही है। पूजा की तमाम सामग्री मेला स्टाल पर उपलब्ध है। धार्मिक आइटम किफायती दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटी मूर्तियों से लेकर बड़े शिवलिंग और रुद्राक्ष, तांबे का लोटा,गंगाजल,सिंदूर, रोली और मौली (कलावा),श्रृंगार और पूजन हेतु कच्चा सूत, अगरबत्ती, दीपक, घी और बाती,स्नान और श्रृंगार पीले या लाल वस्त्र,लकड़ी की चौकी और उस पर बिछाने के लिए नया लाल या पीला कपड़ा हर प्रकार की पूजन सामग्री मेले में उपलब्ध है।

इस बाजार में आपको न सिर्फ पूजा सामग्री सस्ते में मिलेगी, बल्कि यहां से आप कम कीमत में एक से एक जरूरत और डेकोरेशन के समान भी खरीद सकती हैं। ऐसे में घर की सजावट से लेकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पूजा की थाली, भगवान की पोशाक, भगवान के श्रृंगार का सामान, दीपक और कई तरह की पूजा सामग्री की जरूरत होती है। लेकिन ये सब खरीदना अक्सर महंगा पड़ जाता है।


मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि आपको मेले स्थल पर लगी स्टाल पर भगवान की मूर्तियां,उनके श्रंगार का सामान, पूजा सामग्री के साथ-साथ आपको यहां पर मंदिर की सजावट का सामान भी मिल जाएगा। आप यहां से भगवान जी के बर्तन, पाटा, मंदिर में बिछाने वाले कपड़े आदि सभी कुछ खरीद सकती हैं।

यहां आपको भगवान जी की पोशाके भी मिल जाएंगी। अगर आप इस मेले में जा रही है, तो आपको साधारण से लेकर डिजाइनर शुभ-लाभ, बंधनवार, मालाएं और भगवान जी की फोटो आदि सभी कुछ किफायती रेट्स में मिल जाएगा। लोग बड़ी संख्या में भगवान के चरण, शुभ-लाभ, फूलों वाले शुभ-लाभ बोर्ड, गणेश-लक्ष्मी चरण और अन्य धार्मिक प्रतीक खरीद रहे हैं। मेले के दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों की पसंद में धार्मिक और पारंपरिक डिज़ाइन वाले सजावटी सामानों की मांग सबसे अधिक है। पहले जहां लोग केवल सामान्य दीये, झालर या तोरण खरीदते थे, वहीं अब वे पारंपरिक प्रतीकों से सजे विशेष सजावटी वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है दुकानदारों के चेहरे पर खुशी है,मेले में भीड़ भी देखने को मिल रही है, और लोग घर की सजावट के लिए इन वस्तुओं को खूब पसंद कर रहे हैं।
-यहां खरीद सकते हैं कपड़े और दूसरे सामान
श्री जैनाविन ने  कहा कि मेले में यहां आपको कपड़ों और दूसरे सामान की भरपूर वैरायटी मिल जाएगी। मेले में लगे स्टॉल्स पर ट्रेंडी विंटर वियर, हैंडमेड शॉल, जैकेट, स्वेटर और एथनिक ड्रेसेस किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा बैग, ज्वेलरी, होम डेकोर, खिलौने और क्राफ्ट आइटम भी आसानी से खरीदे जा सकते हैं। हर स्टॉल पर कुछ न कुछ यूनिक मिलता है, जिससे शॉपिंग का मजा और बढ़ जाता है। अगर आप फैशन और बजट दोनों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करना चाहते हैं, तो यहां एक बार जरूर आएं,क्योकि मेले का अवधि 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।