फिलिप्स होम अप्लायंसेज ने पेश किया ‘सोने पे सुहागा’ अभियान
नई दिल्ली। फिलिप्स होम अप्लायंसेज़ ने त्योहारों पर अपना सोने पे सुहागा अभियान पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को अपने घर के लिए भरोसेमंद इनोवेशन खरीदने के साथ सोना जीतने का अवसर भी मिलेगा। यह अभियान फिलिप्स ने अपने इस विश्वास के साथ शुरू किया है कि त्योहारों का मौसम दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ स्थायी यादों को संजोने का समय भी होता है।
ग्राहकों के जीवन में खुशी लाने के लिए फिलिप्स एयरफ्रायर, मिक्सर ग्राईंडर, कॉफी मशीन, गारमेंट स्टीमर, एयर प्योरिफायर्स आदि के अपने विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ फिलिप्स हर घर में इनोवेशन, सुविधा और देखभाल पेश करता है। यह अभियान पूरे महीने चलेगा।
इसमें ग्राहकों को हर रोज, हर घंटे 9,999 रुपये मूल्य का सोना जीतने का मौका मिलेगा। विजेताओं की घोषणा फिलिप्स होम अप्लायंसेज़ द्वारा हर घंटे अपने सोशल मीडिया चैनल और रेडियो पर की जाएगी। दैनिक विजेताओं का नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित होगा।

