आदित्य बिड़ला ने लांच किया नया ब्रांड ‘विशफुल’
नई दिल्ली। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड ने अपना नया ब्रांड ‘विशफुल’ लॉन्च किया है। इस लॉन्च के जरिये भारतीय फैशन की दुनिया में अग्रणी कंपनी ने महिलाओं के प्रीमियम अवसर-विशेष परिधान सेगमेंट में कदम रखा है। आधुनिक भारतीय महिला को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।
यह ब्रांड फेस्टिवल, शादी और खास मौकों के लिए आत्मविश्वासी, स्टाइलिश और सजीला अंदाज पेश करता है। अभी ‘विशफुल’ सिर्फ डब्ल्यू स्टोर्स पर उपलब्ध है और इसे प्रीमियम फैशन को सुलभ बनाने वाले ब्रांड के रूप में पेश किया गया है।
कंपनी के सीईओ अनंत डागा ने कहाकि विशफुल के साथ हम खास अवसरों के लिए ओकेजन वियर (प्रीमियम ओकेजन वियर) में एक नया मानक तय कर रहे हैं। यह ब्रांड खास नजाकत और आधुनिकता को इस तरह पेश करता है कि आम उपभोक्ता भी इसे आसानी से अपना सके। हम चाहते हैं कि महिलाएं हर खास मौके पर आत्मविश्वास और सलीके के साथ जश्न मना सकें।

