कुबेर डेयरी में प्रतिदिन ताजे दूध और शुद्ध घी से जाती है की जाती हैं मिठाइयां 

 

आत्माराम सोनी .भोपाल 

शहर में मिठाइयों की बात हो और कुबेर डेयरी का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। पिछले कई वर्षों से कुबेर डेयरी ने भोपालवासियों को शुद्धता, स्वाद और विश्वास का अनोखा संगम दिया है। त्यौहार के सीजन में कुबेर डेयरी की लोकप्रिय मिठाइयों जैसे मलाई टिकिया, मिल्क केक, बादाम केक,मलाई डॉडा, काजू कतली, काजू बाइट, रसमलाई, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, छेना रोल, रवड़ी, बेसन लड्डू और मोतीचूर लड्डू लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।  कुबेर डेयरी में प्रतिदिन ताजे दूध और शुद्ध घी से मिठाइयों तैयार की जाती है, जहाँ स्वच्छता और गुणवत्ता एफएसएसआई मानकों के अनुसार रखी जाती है।

 


कुबेर डेयरी संस्थापक ने कहा- वादा स्वच्छता, गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान 
कुबेर डेयरी के संस्थापक कुबेर सिंह जाट का कहना है कि हर उत्पाद को तैयार करने से लेकर बिक्री तक की प्रक्रिया में स्वच्छता, गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाता है। हमारा उद्देश्य है कि हर ग्राहक तक शुद्धता का भरोसा और स्वाद की मिठास पहुंचे। 

 

 ग्राहकों का अपार विश्वास ही संस्थान की पहचान 
कुबेर सिंह जाट ने कहा कि भोपालवासियों के सहयोग और भरोसे से आज कुबेर डेयरी एक परिवार बन चुका है। हम वादा करते हैं कि आगे भी हर मिठाई में बड़ी स्वाद, वही ताजगी एवं वही भरोसा रहेगा।  कुबेर डेयरी प्रबंधन के अनुसार (शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास के प्रति समर्पित) ग्राहकों की राय सीधे शब्दों में कुबेर डेयरी का काला जामुन और गुलाब जामुन खाने के बाद और कहीं जाने का मन नहीं करता,क्योंकि स्वाद और ताजगी दोनों लाजवाब है।


हर मिष्ठान और सामग्री फ्रेश  है और स्टाफ भी बहुत विनम्र 
नियमित ग्राहक महेंद्र सिंह के अनुसार काजू कतली और सोहन पापड़ी इतनी फ्रेश और हल्की हैं कि हर बार खरीदनी पड़ती है  स्टाफ भी बहुत विनम्र है। वहीं नियमित ग्राहक विकेश ठाकुर ने कहाकि यहां का पनीर और मिल्क केक शहर में सबसे बेहतर है। बच्चों के लिए हम सिर्फ यहीं से मिठाई लाते हैं। एक और दूसरे ग्राहक अनिल शर्मा नियमित ग्राहक  त्योहारों पर कुबेर डेयरी की मिठाइयाँ अब परंपरा बन चुकी हैं। यहां का स्वाद भरोसे जैसा है। ग्राहक अभिनव यादव के अनुसार यहां के पनीर एवं दूध की गुणवत्ता शुद्धतम् है। लालघाटी स्थित नियमित ग्राहक,पूजा लाहोटी ने कहाकि पूरे भोपाल में सबसे अच्छी काजू कतली यहां की होती है। 
 

  ताजगी और मिठास का परफेक्ट मिश्रण 
भेल क्षेत्र के नियमित ग्राहक रामबाबू शर्मा ने कहाकि कुबेर डेयरी की मिठाइयों में हर बार एक अलग अनुभव मिलता है। चाहे वो पैदा हो या कालकंद, हर बाइट में ताजगी और मिठास का परफेक्ट मिश्रण है। नियमित ग्राहक श्रीकांत लाहोटी ने कहा कि कुबेर डेवरी की शुरुआत हमने एक ही उद्देश्य से की थी लोगों को शुद्ध, ताजा और स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध कराना। आज यह देखकर गर्व होता है कि हमारे ग्राहक न सिर्फ हमारी मिठाइयों को पसंद करते हैं, बल्कि हम पर भरोसा भी करते हैं। हम हर दिन इस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं। 


 प्रबंधन ने कहा- ग्राहकों का स्नेह और भरोसा ऊर्जा प्रदान है वे हमारे परिवार का हैं हिस्सा 
डेयरी प्रबंधन के अनुसार चाहे बात हो मिठाई या डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, मावा, घी, दूध, मक्खन आदि की ताजगी की हमारी पूरी टीम गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करती। हम अपने ग्राहकों के आभारी है जिन्होंने हमें अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। आपका यही स्नेह और भरोसा हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करता है।