हाट-बाजारों में पूजा-पाठ सामग्री की मांग बढ़ी
भोपाल। सावन माह शुरू होने के साथ ही राजधानी के हाट-बाजारों में पूजा-पाठ सामग्री की मांग बढ़ गई है। भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग, पंचामृत, गंगाजल, फूल, फल, मिठाई, दीपक, धूप, और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदी शुरू कर दी है। बाजार में इन वस्तुओं की मांग में काफी वृद्धि देखी जा रही है। गौरतलब है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भक्त इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके लिए वे विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री का उपयोग करते हैं। श्रद्धा से सराबोर बाजार श्रावण मास के चलते बाजारों में त्रिशूल, गेरुआ वस्त्र, शिव टी-शर्ट, साफी, रुद्राक्ष, बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। कांवरों की कीमत 800 से 3000 रुपए तक है। इस बार पीतल और लकड़ी से बने आकर्षक कांवर भी भक्तों को खूब पसंद आ रहे हैं। सोमवारी व्रत की तिथियां - 1 सोमवारी-14 जुलाई, 2 सोमवारी- 21 जुलाई , 3 सोमवारी - 28 जुलाई, 4 सोमवारी - 4 अगस्त को है। बाजारों में हरे रंग की साड़ियों, लहरिया चूड़ियों, बिंदियों और मेंहदी की खरीदारी जोरों पर है। बाजार में कॉटन व सिंथेटिक साड़ी, पटियाला, कुर्ती व स्ट्रेट पैंट की मांग भी बढ़ी है। भोलेनाथ को प्रसन्न करना सहज पंडितों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करना अत्यंत सरल है।

