एवीएस न्यूज. मुंबई 
एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड  ने छात्रों के लिए स्मार्ट टर्म प्लान प्लस की पेशकश की है। इस टर्म प्लान से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा 2 करोड़ रुपये तक का लाइफ कवर प्राप्त कर सकेंगे। यह कमाई नहीं कर रहे (नॉन अर्निंग) लोगों को आमतौर पर मिलने वाली लिमिट से कहीं ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
एक्सिस मैक्स लाइफ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड प्रोडक्ट मैनेजमेंट एंड ई-कॉमर्स चैनल वैभव कुमार ने कहा 2047 तक सभी के लिए बीमा’ (इंश्योरेंस फॉर ऑल बाय 2047) के लक्ष्य को साकार करने के लिए हमें प्रोटेक्शन नेट को नए उभरते सेगमेंट तक विस्तार देना होगा। महिलाओं के लिए टर्म प्लान की सफलता के बाद छात्रों को केंद्र में रखकर लाया गया यह प्लान फर्स्ट-टाइम कस्टमर के तौर पर छात्रों को कवर करने की दिशा में स्वाभाविक कदम है। जीवन के शुरुआती स्तर पर लाइफ कवर प्रदान करते हुए हम सिर्फ टैक्स बचाने वाले कदम के बजाय फाइनेंशियल मैच्योरिटी के पड़ाव के तौर पर इंश्योरेंस को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। छात्रों के पास भले ही आय का कोई प्रमाण न हो, लेकिन उनकी संभावनाएं अपार है।

इनोवेटिव अंडरराइटिंग प्रोसेस के माध्यम से हम उन्हें कम प्रीमियम को लॉक करने और समय रहते अपने भविष्य को सुरक्षित करने का मौका दे रहे हैं। इस पहल से सुनिश्चित होगा कि भारत के युवा अपने शुरुआती वर्षों से ही अपने परिवार के लिए सुरक्षा के मजबूत आधार के साथ अपने प्रोफेशनल सफर की शुरुआत करें।
औसत उम्र को 35 से 18 साल करने के लक्ष्य के साथ एक्सिस मैक्स लाइफ प्रोटेक्शन गैप की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही 
लाइफ इंश्योरेंस की शुरुआत करने की औसत उम्र को 35 से 18 साल करने के लक्ष्य के साथ एक्सिस मैक्स लाइफ प्रोटेक्शन गैप की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है। अभी तक व्यक्तिगत स्तर पर आय का कोई प्रमाण न होने के कारण ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे युवाओं को इस प्रोटेक्शन कवर का विकल्प नहीं मिलता था। इस नए प्लान से इस गैप को भरने और देश की भावी पीढ़ी को जॉब मार्केट में कदम रखने से पहले ही वित्तीय रूप से अनुशासित बनाने में मदद मिलेगी। ग्राहकों के लिए यह कम प्रीमियम को लॉक करने का अवसर है, जिससे भविष्य में लाभ होगा।
फैमिली वेल्थ पर्सपेक्टिव से देखें तो यह कदम रणनीतिक रूप से मास्टरस्ट्रोक है
इस प्लान में एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसमेंबरमेंट राइडर और क्रिटिकल इलनेस एंड डिसएबिलिटी राइडर के माध्यम से व्यापक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इनके माध्यम से छात्रों को हेल्थ चेकअप और मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग की सुविधा मिलेगी। फैमिली वेल्थ पर्सपेक्टिव से देखें तो यह कदम रणनीतिक रूप से मास्टरस्ट्रोक है। यह ग्राहकों को प्रोटेक्शन कवरेज में देरी से होने वाले नुकसान से बचने में मदद करता है।

पैरेंटल आईटीआर और वीडियो मेडिकल एक्जामिनेशन (एमईआर) का लाभ लेते हुए डिजिटल फर्स्ट अंडरराइटिंग की मदद से ऑनबोर्डिंग आसान होती है। इससे जेन जेड में वित्तीय अनुशासन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कम उम्र में ही इस शुरुआत से इंश्योर्ड और जागरूक नागरिक तैयार होंगे, जो कि ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को पाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।