एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
  बेबी केयर ब्रांड हिमालया बेबीकेयर ने एक भावनात्मक कैंपेन लांच किया है, जो शिशु की पहली सर्दियों के  दौरान एक मां की सहज चिंता को दर्शाता है।  सर्दियों की ठंडी और रूखी हवा की पृष्ठभूमि में यह फिल्म माता-पिता और शिशु के बीच स्नेहपूर्ण पल को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, जहां वे अपने नन्हे बच्चे की कोमल त्वचा और गालों की सुरक्षा करते दिखाई देते हैं।

डीवीसी की शुरुआत एक मां की इस चिंता से होती है कि सर्दियों की सर्द हवा उसके बच्चे की नाजुक त्वचा, खासकर उसके मुलायम और गोल-मटोल गालों को रूखा बना सकती है।  कंपनी केडायरेक्टर  बेबीकेयर एनवी चक्रवर्ती ने कहाकि हिमालय बेबीकेयर में, हम समझते हैं कि शिशु की पहली सर्दी नए माता-पिता के लिए कई सवाल और चिंताएं लेकर आता है।