आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन, अनुज सिंह एआईआर 1193 के साथ बने टॉपर
एवीएस न्यूज. भोपाल
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड भोपाल के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शैक्षणिक तैयारी और निरंतरता को साबित किया है। जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में आकाश इंस्टिट्यूट, भोपाल के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। अनुज सिंह ने 99.92 परसेंटाइल के साथएआईआर 1193 प्राप्त कर भोपाल से टॉप किया।

अनुज सिंह के अलावा अन्य टॉप परफॉर्मर्स में तनिष्क सिंघल ने 99.92 परसेंटाइल और अंशिका धाकड़ ने 99.48 परसेंटाइल हासिल किए। इसके साथ ही अन्य कई छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टिट्यूट, भोपाल के 3 छात्रों ने जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर एईएसएल के चीफ एकेडमिक एंड बिजनेस हेड डॉ. एच. आर. राव ने कहा, "देशभर में हमारे छात्रों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाता है। संरचित शैक्षणिक कार्यक्रमों और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ उनके निरंतर प्रयासों ने उन्हें उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने में मदद की है। हम सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी ट्रेनिंग, समय-समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन को दिया। इन सभी ने उन्हें अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानने और लगातार सुधार करने में मदद की। एक सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों और नियमित मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत किया और परीक्षा के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों में प्रवेश का माध्यम है। साथ ही यह जेईई एडवांस के लिए भी योग्यता प्रदान करती है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की परीक्षा है।






