सर्वेश्वर फूड्स का भारतीय राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के साथ समझौता
एवीएस न्यूज .मुंबई
सर्वेश्वर फूड्स लिमिटेड ने इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। यह सहयोग सर्वेश्वर फूड्स लिमिटेड के वैश्विक बाजारों में अपने विस्तार और प्रीमियम भारतीय चावल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमओयू की शर्तों के तहत, दोनों पक्षों ने 50,000 मीट्रिक टन (एमटी) भारतीय चावल की खरीद और निर्यात के लिए वाणिज्यिक व्यवस्थाओं का अन्वेषण करने के अपने इरादे को व्यक्त किया है। यह खरीद लगभग यूएसडी 173.9 करोड़ रुपए के मूल्य की है, जो कॉस्ट एंड फ्रेट आधार पर होगी।
इस अवसर पर सर्वेश्वर फूड्स लिमिटेड के चेयरमैन रोहित गुप्ता ने कहाकि हम आईआरईएफ के साथ सहयोग कर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को प्रीमियम भारतीय चावल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित हैं। चावल की खेती और प्रसंस्करण में भारत की विशेषज्ञता हमारे उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत हम विविध वैश्विक बाजारों की सेवा करना चाहते हैं।

