नई दिल्ली। होम अप्लायंस ब्रांड केनस्टार ने एक खास पहल की घोषणा की है। ब्रांड ने देशभर के लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त को शाम 6 से 7 बजे तक एक घंटे के लिए अपने मोबाइल फोन को अलग रख दें और यह समय अपने परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बिताएं। इस कैंपेन को नाम दिया गया है इस पहल के ज़रिए केनस्टार हर भारतीय को याद दिलाना चाहता है कि आज़ादी सिर्फ भौगोलिक या राजनीतिक नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया की भागदौड़ से भी थोड़ी दूरी बनाकर अपनों के साथ समय बिताने में भी है। केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने कहाकि नो फोन आवर सिर्फ एक सोशल मीडिया कैंपेन नहीं, बल्कि एक संदेश है  कि हम उन रिश्तों को फिर से समय दें जो हमारे जीवन की असल खुशियों की वजह हैं।