रेजिडेंशियल पर कमर्शियल गतिविधियों के नोटिस का विरोध, व्यापारियों ने सांसद, विधायक और महापौर से लगाई गुहार
10 नंबर मार्केट के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, मिक्स लैंड यूज लागू करने की मांग
रेजिडेंशियल पर कमर्शियल गतिविधियों के नोटिस का विरोध, व्यापारियों ने सांसद से लगाई गुहार
रेजिडेंशियल पर कमर्शियल गतिविधियों के नोटिस का विरोध, व्यापारियों ने सांसद से लगाई गुहार
मास्टर प्लान में संशोधन की मांग, 10 नंबर मार्केट व्यापारी महासंघ ने सांसद को दिया ज्ञापन
अध्यक्ष आनंद सोनी बोले— मिक्स लैंड यूज लागू होने से बचेगा व्यापार और रोजगार
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट व्यापारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय को ज्ञापन सौंपकर 10 नंबर मार्केट और अरेरा कॉलोनी मुख्य मार्ग क्षेत्र में मिक्स लैंड यूज लागू करने की मांग की।

व्यापारियों ने आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर जारी हो रहे नोटिसों का विरोध करते हुए कहा कि इससे हजारों व्यापारियों और कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
महासंघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि वर्ष 2005 के बाद से भोपाल विकास योजना का नया मास्टर प्लान लागू नहीं होने के कारण व्यापारियों को व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध नहीं हो सके। ऐसे में अधिकांश व्यापारी वर्षों से आवासीय भवनों में ही अपना कारोबार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारी नियमित रूप से कमर्शियल टैक्स, व्यावसायिक दरों पर बिजली बिल और नगर निगम से प्राप्त कमर्शियल लाइसेंस का शुल्क जमा कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए जा रहे हैं।
व्यापारियों ने सांसद से मांग की कि नए मास्टर प्लान में संशोधन कर 10 नंबर मार्केट एवं अरेरा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि व्यापार और रोजगार दोनों सुरक्षित रह सकें।
व्यापारी प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के संरक्षक ओमप्रकाश साहू, कन्हैयालाल नैमानी, संजय सोनी, मनोज सिंह, भीक मुरारीलाल तलरेजा, किशन बाधवानी, संजय मल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आतम तलरेजा, मुकेश जैन, प्रदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।






