एवीएस न्यूज.सतना 
बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की इकाई सतना सीमेंट वर्क्स द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बठिया खुर्द स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण सामग्री युक्त किट प्रदान की गई तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रेसिडेंट  कौशल मिश्रा के मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। उनका उद्देश्य सीमेंट प्लांट की प्रगति के साथ-साथ आसपास के गांवों का समग्र विकास, किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करना तथा बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में एचआर क्लस्टर हेड  प्रदीप सिंह बघेल एवं सीएसआर क्लस्टर हेड   रंजीत प्रसाद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण अपनाने, आयरन एवं कैल्शियम युक्त भोजन लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी   पुनीत शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्थानीय ग्रामीणजन तथा बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से सीएसआर से सुश्री अनामिका सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने कंपनी के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।