रसेन्स प्राइवेट का राजस्व 200 करोड़ रुपए
रासेंस कंपनी एआई और आईओटी तकनीकों का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कॉर्पोरेट खाद्य सेवा का लाभप्रद व्यवसाय संचालित
एवीएस न्यूज .भोपाल
रसेन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 4,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और संस्थागत संचालन, समावेशी नेतृत्व और पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर केंद्रित रसेन्स भारत भर के बड़े प्रतिष्ठित औद्योगिक केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उक्त जानकारी रस्सेंस प्राइवेट लिमिटेड सदस्य बोर्ड और मुख्य व्यवसाय अधिकारी, स्वर्णा राजामणि ने दी।
इस मौके रामकुमार राजाराम, ईवीपी संचालन भी मौजूद रहे। स्वर्णा राजामणि ने कहा कि यह संविदा खाद्य सेवा उद्योग के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम विनिर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित अपने सभी ग्राहक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वृद्धि देख रहे हैं। उस समय कंपनी का राजस्व लगभग 200 करोड़ रुपए था।
आज, वित्त वर्ष 2025 के लिए यह आंकड़ा बढक़र 471 करोड़ रुपए हो गया है, जिसमें ईबीआईटीडीए मार्जिन लगभग 3.6 फीसदी है। वीआईटी मप्र सहित वीआईटी के सभी परिसरों में भी भोजन वितरित करते है।
चेन्नई स्थित रासेंस कंपनी एआई और आईओटी तकनीकों का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कॉर्पोरेट खाद्य सेवा का लाभप्रद व्यवसाय संचालित करती है। लगभग 500 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व के साथ, यह मारुति सुजुकी, एल एंड टी, आईआईटी और अन्य ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है।

