भोपाल। महिला बाल विकास, गोविंदपुरा परियोजना के अंतर्गत सेक्टर सुभाषनगर में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता से राष्ट्रीय पोषण माह वर्ष 25-26 के विशेष कार्यक्रम का आयोजन सुदामानगर क्षेत्र में किया गया। जिसमें वार्ड 44 के पार्षद विमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ.शुभम गुप्ता, केयरिंग फॉर इंडिया एनजीओ के एचओडी माईकल, हरिओम, रीना एनजीओ आरंभ से रेणु कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित रहे।


महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक सरिता बडोनिया द्वारा पोषण आहार से तैयार किये गये व्यंजनो की पोषण प्रदर्शनी का अयोजन कर पोषण तत्वों महत्व एवं उनकी कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया।

डॉ.गुप्ता द्वारा कृमिनाशक दवाई की उपयोगिता के बारे में समझाईश दी गई, साथ ही हाईरिस्क गर्भवती महिला तथा कुपेाषित बच्चों के परिवार को  उचित पोषण परामर्श दिया गया। आरंभ संस्था से मानसिक स्वास्थ्य पर समझाईश दी गई। साईबर क्राईम विषय पर भी जागरूक किया गया।  

 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के चल रहे विशेष अभियान में गर्भवतियों को लाभ देने के लिए समयावधि में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बताया गया।

ईसीसीई गतिविधियों अंतर्गत बच्चों द्वारा मिट्टी से बने खिलौनों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया। पार्षद द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत उपस्थित सभी को स्वच्छता विषय पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं सहित हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।