सैमसंग ने एआई -पावर्ड इकोसिस्टम के साथ एंटरप्राइज इनोवेशन को दी नई रफ्तार
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
सैमसंग भारत में अपने एंटरप्राइज बिजनेस को मजबूत कर रहा है। कंपनी एआई-पावर्ड, कनेक्टेड इकोसिस्टम सॉल्यूशंस को आगे बढ़ा रही है, जो संगठनों को स्मार्ट, इंटीग्रेटेड और सुरक्षित तकनीकों के जरिए अपने कामकाज को नए तरीके से संचालित करने में मदद करते हैं।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिस्प्ले सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी के आधार पर अब सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं रहकर एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस दे रहा है। ये सॉल्यूशंस व्यवसायों को डेटा-आधारित और लचीले वातावरण की ओर बढऩे में मदद करते हैं।
सैमसंग के बिजऩेस एक्सपीरियंस स्टूडियोज जो गुरुग्राम और मुंबई में स्थित हैं, लाइव डेमो प्लेटफॉर्म के रूप में काम करते हैं। यहां डिवाइस, डिस्प्ले, मोबाइलिटी, एआई प्लेटफॉर्म और नॉक्ससिक्योरिटी जैसी क्षमताओं को एक साथ दिखाया जाता है।
पुनीत सेठी, वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज बिजनेस सैमसंग इंडिया, ने कहा कि हम मानते हैं कि एंटरप्राइज का भविष्य एआइ-पावर्ड, कनेक्टेड इकोसिस्टम में है, जो केवल डिवाइस तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्ट और अनुकूल वातावरण बनाता है। एक टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में हमारी ताकत हमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, प्लेटफॉर्म और सिक्योरिटी को एक साथ जोडऩे में सक्षम बनाती है। इससे व्यवसाय डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तथा, अपनी कार्यक्षमता को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं और बड़े स्तर पर बेहतर, डेटा-आधारित अनुभव दे सकते हैं।
बीईएस में सैमसंग रिटेल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज (बीएफएसआई), हेल्थकेयर, एजुकेशन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों के लिए वास्तविक उपयोग के उदाहरण पेश करता है।

