मीडियाटेक डायमेन्सिटी ने पेश की एआई अनुभव और ऊर्जा दक्षता
नई दिल्ली। अग्रणी नवप्रवर्तक मीडियाटेक ने अभी तक का अपना सबसे उन्नत मोबाइल प्लेटफॉर्म दि मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 लांच करने की आज घोषणा की। ऑन-डिवाइस एआई, कंसोल क्लास गेमिंग और ऊर्जा दक्षता में नए मानक स्थापित करते हुए मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 को अग्रणी 5जी स्मार्टफोन की अगली लहर को सुपरचार्ज करने के लिए तैयार किया गया है। मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 में तीसरी पीढ़ी के संपूर्ण बिग कोर सीपीयू को अपनाया गया है जिसमें 4.21 गीगाहर्ट्ज अल्ट्रा कोर, थ्री प्रीमियम कोर और फोर परफॉर्मेंस कोर के समावेश के साथ ही फोर-लेन यूएफएस 4.1 स्टोरेज मौजूद है।

